मुक्केबाज फ्लायड मेवेदर ने लास वेगास में चल रहे मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद अपने संन्यास की घोषणा कर दी। लगभग 20 साल के लंबे करियर में मेवेदर ने कई खिताब अपने नाम दर्ज किए हैं।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के बेटे प्रवीण कुमार की कार से आज पुलिस ने 4 लाख 65 हजार रुपये जब्त किए हैं। उन्हें जहानाबाद में पटना जाते हुए हिरासत में लिया गया और उनकी कार में रखी रकम जब्त कर ली।
झाबुआ के पेटलावद में हुए विस्फोट के बाद स्थिति का जायजा लेने पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और जिला प्रभारी मंत्री अंतरसिंह आर्य का जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पेटलावद में एक कारोबारी द्वारा गोदाम में अवैध तौर पर बड़ी मात्रा में रखे गए विस्फोटक पदाथर् में कल सुबह विस्फोट होने से 89 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हुए।
यूएस ओपन के महिला एकल वर्ग का खिताब इटली की फ्लाविया पेनेटा ने अपने नाम कर लिया है। 33 वर्षीय पेनेटा ने अपनी हमवतन खिलाड़ी को हराकर इतिहास रच दिया। वह इस उम्र में पहली बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली सबसे अधिक उम्र की खिलाड़ी बन गई हैं।
बिहार विधानसभा की तारीखों का ऐलान होते ही बिहार की सियासत में सरगर्मी बढ़ने लगी है। हैदराबाद के सांसद असदउद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआइएम भी इस चुनाव से बिहार में कदम रखने को बेकरार है। पार्टी अध्यक्ष ने कहा है कि उनकी पार्टी बिहार के केवल सीमांचल क्षेत्र में ही उम्मीदवार खड़ा करेगी।
भूमि अधिग्रहण कानून पर सरकार के पिछे हटने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे कांग्रेस समेत किसानों की जीत बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किसानों और मजदूरों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।