Advertisement

एजेंसी

ठाकुर पर कार्रवाई नहीं करेगा बीसीसीआई

ठाकुर पर कार्रवाई नहीं करेगा बीसीसीआई

बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर की चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान संदिग्ध सटोरिये के साथ तस्वीर आने के मामले में आईसीसी द्वारा बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को भेजे गए पत्र पर बोर्ड संभवत: कार्रवाई नहीं करेगा।
बांग्लादेशी हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता दिलाएगी भाजपा

बांग्लादेशी हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता दिलाएगी भाजपा

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अगले साल के विधानसभा चुनाव में जीत कर पार्टी अगर असम में सत्ता में आती है तो बांग्लादेश के हिंदू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता दी जाएगी।
नेपाल में भूकंप के कारण कई मंदिर ध्वस्त

नेपाल में भूकंप के कारण कई मंदिर ध्वस्त

काठमांडू घाटी और उसके आसपास के इलाकों में आए नेपाल के सबसे भयंकर भूकंप में एेतिहासिक काष्ठमंडप समेत कई मंदिर ध्वस्त हो गए या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। काष्ठमंडप, पंचतले मंदिर, नौ मंजिला बसंतपुर दरबार, दशावतार मंदिर और कृष्णा मंदिर समेत कई मंदिर भूकंप से ध्वस्त हो गए।
नेपाल में भारी तबाही, भूकंप के बाद बारिश का कहर

नेपाल में भारी तबाही, भूकंप के बाद बारिश का कहर

नेपाल में भूकंप के लगातार घटके कहर बरपा रहे हैं। अब तक चार हजार से ज्‍यादा लोग मारे जा चुके हैं। मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार और सोमवार को आए भूकंप के ताजा झटकों के बाद बारिश, बर्फबारी और भू-स्‍खलन ने राहत और बचाव कार्यों में रूकावट पैदा कर दी है। सरकार व्‍यवस्‍थाएं पूरी तरह ध्‍वस्‍त हैं। लोग खाने-पीने और इलाज के लिए तरस रहे हैं। दहशत के साये में लाखों लोग सड़कों और खुली जगहों पर रात बिताने को मजबूर हैं। चारों तरह मातम और मलबा बिखरा है। भूकंप ने पूरे नेपाल को हिलाकर रख दिया है। लोग मदद के लिए तरस रहे हैं।
एवरेस्‍ट हिला, बेस कैंप में 18 लोग मरे

एवरेस्‍ट हिला, बेस कैंप में 18 लोग मरे

एवरेस्‍ट बेस कैंप में भूकंप के बाद हुए भयंकर भू-स्‍खलन में 18 पर्वतारोही मारे गए जबकि कई अभी लापता है। भारतीय सेना वहां से 13 शव निकाल चुकी है। सभी विदेशी पर्वतारोही हैं।
दिग्विजय के खिलाफ मानहानि की शिकायत पर सुनवाई २९ को

दिग्विजय के खिलाफ मानहानि की शिकायत पर सुनवाई २९ को

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्‍विजय सिंह के खिलाफ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से दायर आपराधिक मानहानि की एक शिकायत पर आरोप तय करने के मुद्दे पर बहस के लिए 29 अप्रैल की तारीख तय कर दी।
ठप परियोजनाओं को फिर शुरू करेगी सरकार

ठप परियोजनाओं को फिर शुरू करेगी सरकार

केंद्र सरकार एक हजार चार सौ ठप परियोजनाओं को फिर शुरू करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि इस ठप परियोजनाओं की वजह से बैंकिंग प्रणाली दबाव में है।
नेपाल में महाराष्‍ट्र व तेलंगाना के 125 लोग फंसे

नेपाल में महाराष्‍ट्र व तेलंगाना के 125 लोग फंसे

महाराष्ट्र और तेलंगाना के करीब 125 लोग भी भूकंप के बाद नेपाल में फंसे हुए हैं। दिल्ली स्थित महाराष्‍ट्र सूचना केंद्र के अधिकारियों के अनुसार नासिक से करीब 80 लोग तीर्थयात्राा के लिए नेपाल गए थे जबकि 15-20 लोग टैकिंग अभियान पर थे।
भारत में भूकंप से 66 लोग मरे, कई घायल

भारत में भूकंप से 66 लोग मरे, कई घायल

शनिवार को आए भूकंप से भारत में कुल 66 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। बिहार में 51, यूपी में 9 और पश्चिम बंगाल में 3 लोग मारे गए हैं। पश्चिम बंगाल के मालदा में स्कूल की इमारत ढहने से 40 बच्चे घायल हो गए।
रायल चैलेंजर्स की राजस्थान रायल्स पर बड़ी जीत

रायल चैलेंजर्स की राजस्थान रायल्स पर बड़ी जीत

आस्टेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन और विराट कोहली की कप्तानी पारी की मदद से रायल चैलेंजर्स बेंगलूर ने आईपीएल आठ के एकतरफा मुकाबले में राजस्थान रायल्स को 23 गेंद शेष रहते हुए नौ विकेट से करारी शिकस्त दी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement