Advertisement

एजेंसी

भूमि विधेयक पर सरकार को मानसून सत्र से उम्मीद

भूमि विधेयक पर सरकार को मानसून सत्र से उम्मीद

लोकसभा में मंगलवार को भूमि अधिग्रहण विधेयक को संयुक्त समिति को भेजने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के साथ अब यह तय हो गया है कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इस विधेयक को लेकर जोर आजमाइश अब संसद के मानसून सत्र तक टल गई है।
भूकंप से नेपाल में 42, बिहार में 18 मरे

भूकंप से नेपाल में 42, बिहार में 18 मरे

नेपाल और उत्‍तर भारत के कई शहरों में आज फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। करीब 7.3 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र नेपाल-चीन सीमा के पास था। हालिया झटकोंं के बाद नेपाल में 42 और भारत में 18 लोग मारे गए हैं। भारत में सबसे ज्‍यादा नुकसान बिहार में हुआ है।
सत्‍यम घोटाले में राजू समेत सभी आरोपियों को जमानत

सत्‍यम घोटाले में राजू समेत सभी आरोपियों को जमानत

सत्यम घोटाले में सजा काट रहे बी रामलिंगा राजू समेत नौ लोगों को हैदराबाद की एक अदालत ने जमानत दे दी है। कोर्ट ने सभी आरोपियों की सजा स्‍थगित करने का फैसला भी सुनाया है।
तालिबान ने गिराया पाक का हेलिकॉप्टर, दो राजदूतों की मौत

तालिबान ने गिराया पाक का हेलिकॉप्टर, दो राजदूतों की मौत

उत्तरी पाकिस्तान में पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में नार्वे और फिलीपींस के राजदूतों के अलावा मलेशिया और इंडोनेशिया के राजदूतों की पत्नियां भी शामिल थीं। पाकिस्तानी तालिबान का दावा है कि इस हेलिकॉप्टर को गिराने के लिए उसने एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल का इस्तेमाल किया था।
अबकी बार, ब्रिटेन में दोबारा कैमरन सरकार

अबकी बार, ब्रिटेन में दोबारा कैमरन सरकार

ब्रिटेन में डेविड कैमरन की कंजरवेटिव पार्टी को पूर्ण बहुमत मिल गया है। लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रहे कैमरन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है।
पेट्रो-लीक मामले में पत्रकार समेत 6 आरोपियों को जमानत

पेट्रो-लीक मामले में पत्रकार समेत 6 आरोपियों को जमानत

दिल्ली की एक अदालत ने पेट्रोलियम मंत्रालय के दस्तावेज लीक करने के मामले में गिरफ्तार छह आरोपियों को आज जमानत दे दी। इनमें चार काॅरपोरेट अधिकारी और एक पत्रकार शामिल हैं।
व्यापमं घोटाले में रामनरेश यादव के खिलाफ प्राथमिकी खारिज

व्यापमं घोटाले में रामनरेश यादव के खिलाफ प्राथमिकी खारिज

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने व्यापम घोटाले को लेकर राज्य के राज्यपाल रामनरेश यादव के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी आज खारिज कर दी। मुख्य न्यायाधीश ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति रोहित आर्य की खंड पीठ नेे यादव के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी खारिज की।
Advertisement
Advertisement
Advertisement