कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कर्नाटक के आईएएस अधिकारी डी.के. रवि की रहस्यमयी मौत के मामले की सीबीआई जांच कराने की सलाह राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को दी है।
उत्तर प्रदेश में रायबरेली के पास जनता एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने पर 31 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह ट्रेन देहरादून से वाराणसी जा रही थी।
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अपनी नई कम्यूनिटी गाइडलाइंस जारी की है। इन गाइडलाइंस के मुताबिक घोषित तौर पर अस्वीकृत सामाजिक व्यवहार पर अंकुश लगाने की तैयारी है। इनमें नग्नता, हिंसा, नफरत फैलाने वाले संदेशों और विवादास्पद मुद्दों पर रोक लगाने की बात कही गई है। लेकिन फेसबुक ने ये गाइडलाइंस दुनियाभर के सत्ता प्रतिष्ठानों की तरफ से पड़ने वाले दबावों के बाद जारी की हैं। इनका खतरा यह है कि विभिन्न सरकारें जिन संदेशों को अपने हित में नहीं पाएंगी उनको रोकने की कोशिश कर सकती हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में जाटों को दिए जाने वाले आरक्षण को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार की उस अधिसूचना को गलत करार दिया है जिसमें नौ राज्यों में जाटों को ओबीसी के तहत आरक्षण दिया गया है।
पाकिस्तान में प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा तथा विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने मुंबई हमलों के साजिशकर्ता जकी-उर-लखवी को अदालत से रिहा किए जाने पर भारत की प्रतिक्रिया को बेतुका करार दिया है।
पाकिस्तान के लाहौर में बसी देश की सबसे बड़ी ईसाई कालोनी में आज दो गिरिजाघरों में प्रार्थना के दौरान तालिबान के आत्मघाती हमलों में 11 लोग मारे गए और 50 अन्य घायल हो गए।
विधि आयोग ने ज्यादा मजबूत चुनाव आयोग की वकालत की है जिसमें उसके सभी सदस्यों को समान संवैधानिक सुरक्षा हासिल हो और मुख्य चुनाव आयुक्त एवं दो चुनाव आयुक्तों का चयन उच्च शक्ति प्राप्त चयन मंडल करे।
ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार भालचंद्र नेमाडे ने एक बार फिर कहा कि सलमान रश्दी और वीएस नायपॉल के लेखन में साहित्यिक मर्म एवं मूल्यों का अभाव है और उन्होंने पश्चिम को खुश करने के लिए ऐसी कृतियां रचीं।