चुनावों में शानदार जीत के बाद आम आदमी पार्टी में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे। हर दिन नया खुलासा। अब आप के भीतर चल रही उठापटक के बीच प्रशांत भूषण द्वारा पार्टी की पीएसी को पिछले साल भेजा गया एक ई-मेल सामने आया है, जिसमें उन्होंने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पर नाखुशी जताई थी। उन्होंने कहा था कि वह पार्टी का फैसला करने वाले शीर्ष निकाय में रबर स्टांप नहीं रहेंगे।
आम आदमी पार्टी में बुधवार को उस समय संकट और गहरा गया जब पार्टी की वरष्ठि नेता अंजलि दमानिया ने पार्टी छोड़ने की घोषणा की। आप में जारी विवाद के क्रम में दमानिया ने यू-टर्न लेते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से कथित तौर पर संबंधित एक ऑडियो टेप आने के बाद पार्टी छोड़ने की घोषणा की है।
जम्मू-कश्मीर में नई सरकार ने कश्मीरी पंडितों की सुध लेनी शुरू कर दी है। हालांकि अभी यह मुंहजुबानी और कागजी स्तर पर है। प्रधानमंत्री पैकेज के तहत जम्मू-कश्मीर सरकार ने कश्मीरी पंडितों के लिए 3,000 पदों को मंजूरी दी है।
आम आदमी पार्टी (आप) से प्रशांत भूषण, योगेन्द्र यादव और शांति भूषण को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए दिल्ली के पचास से ज्यादा विधायकों ने दस्तखत किये हैं। इससे पहले योगेन्द्र यादव ने कहा था कि विधायकों पर उनके खिलाफ दस्तखत करने के लिए दबाव डाला जा रहा है।
भूमि अधिग्रहण अधिनियम विधेयक विपक्ष के विरोध के बावजूद लोकसभा में पास हो गया। कुल 11 संशोधनों के साथ भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक लोकसभा में पास हुआ। इससे पहले विपक्ष ने एकजुट होकर कहा कि सरकार ने इस प्रस्ताव में केवल कारपोरेट के हितों को ध्यान में रखा है। कांग्रेस और तेलंगाना राष्ट्र समिति ने सदन से वॉक आउट किया।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने 17 राज्यों के खिलाफ अपने कड़े रूख का इजहार किया है। इन राज्यों के पास मैला ढोने में शामिल महिलाओं की पहचान को लेकर रिपोर्ट लंबित है।
कुछ-कुछ समय के अंतराल पर कांग्रेस नेताओं द्वारा मोदी सरकार की तारीफ का सिलसिला जारी है। इस फेहरिस्त में नया नाम कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल का है। सिब्बल ने अपने ब्लॉग के जरिये देश-दुनिया में मोदी सरकार छवि की प्रशंसा की है।
जम्मू-कश्मीर में अगगाववादी हुर्रियत नेता मसरत आलम को रिहा किये जाने पर लोकसभा में विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश की। भारतीय जनता पार्टी की सरकार इस मसले पर बचाव की मुद्रा में है।
वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास स्थान ह्वाइट हाउस में जोरदार धमाके की वजह से वहां अफरा-तफरी मच गई। धमाके के कुछ ही देर बाद राष्ट्रपति ओबामा अपने परिवार के साथ के ह्वाइट हाउस के दक्षिणी आंगन से एक हेलिकॉप्टर में बाहर निकलने वाले थे।