Advertisement

एजेंसी

टैम से तौबा, बार्क की निगरानी में होगे टीवी चैनल्स

टैम से तौबा, बार्क की निगरानी में होगे टीवी चैनल्स

भारत में विज्ञापन एजेंसियों के संगठन (एएएआई) की सलाह के बाद भारतीय प्रसारणकर्ताओं की संस्‍था (आईबीएफ) ने अपने सदस्यों से बार्क (बीएआरसी) के साथ जुड़ने का दिशा-निर्देश जारी किया है और उनसे मौजूदा व्यवस्‍था की समीक्षा करने तथा उनसे नाता तोड़ लेने की अपील की है।
निर्भया फिल्म: सीनाजोरी पर उतारू वकील

निर्भया फिल्म: सीनाजोरी पर उतारू वकील

लेस्ली उडविन की फिल्म इंडियाज डॉटर में महिला विरोधी टिप्पणी करने वाला एक वकील सीना जोरी पर उतारू हो गया है। वकील का कहना है कि गलत वह नहीं बल्कि वे लोग हैं जिन्होंने फिल्म पर पाबंदी के बावजूद उसे देखा है। वकील को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआइ) ने नोटिस भेज कर सफाई मांगी है। लेकिन वकील का कहना है कि उसे अभी कोई नोटिस नहीं मिला है।
दिमापुर मर्डर के सवाल

दिमापुर मर्डर के सवाल

नगालैंड में बलात्कार के आरोपी की हत्या वाले मामले में दिमापुर के डीसी और एसपी को संस्पेंड कर दिया गया है और मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से मामले की जानकारी मांगी है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि जांच पूरी होने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बीच मुस्लिम संगठनों ने पुलिस के मूकदर्शक बने रहने पर सवाल उठाया है।
आरुषि हत्याकांड पर फिल्म न्योडा

आरुषि हत्याकांड पर फिल्म न्योडा

सनसनीखेज और चर्चित आरूषि तलवार हत्या मामले पर आधारित फिल्म न्योडा में एक से एक कलाकारों ने काम किया है। फिल्म में कोंकणा और सोहम शाह आरूषि के अभिभावकों की भूमिका अदा करेंगे वहीं तब्बू आरूषि की चाची की भूमिका में होगी। इरफान खान मामले के जांच अधिकारी के किरदार में दिखेंगे।
बलात्कार पर बनी डॉक्यूमेंट्री पर विवाद जारी

बलात्कार पर बनी डॉक्यूमेंट्री पर विवाद जारी

बीबीसी4 के लिए 8 मार्च को प्रसारित होने वाली डॉक्यूमेंट्री फिल्म इंडियाज डॉटर पर विवाद जारी है। फिल्म 57 वर्षीय इस्राइली फिल्ममेकर लेसली उडविन ने बनाई है, जिसके लिए वह दो साल तक भारत में रुकीं।
ईरान पर नेतन्याहू और ओबामा में ठनी

ईरान पर नेतन्याहू और ओबामा में ठनी

हर मुद्दे पर चट्टान की तरह एक-दूसरे के पाले में खड़े होने वाले इस्राइल और अमेरिका के बीच ईरान के परमाणु समझौते को लेकर विवाद हो गया है। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी कांग्रेस में ऐतिहासिक संबोधन की पूर्व संध्या पर कहा कि तेहरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को कम करने को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच का समझौता इस्राइल के अस्तित्व के लिए खतरा साबित हो सकता है।
आप के निशाने पर यादव और भूषण

आप के निशाने पर यादव और भूषण

आम आदमी पार्टी (आप) में आंतरिक मतभेदों के सामने आने के बाद पार्टी ने आज संकेत दिए हैं कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं योंगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। बुधवार को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस बारे में फैसला लिया जा सकता है। इन दोनों नेताओं पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पद से हटाने के प्रयास का आरोप लगाया गया है।
विश्व कपः भारत ने यूएई को क्रिकेट का ककहरा सिखाया

विश्व कपः भारत ने यूएई को क्रिकेट का ककहरा सिखाया

आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की अगुवाई में वाका की तेज और उछाल वाली पिच पर भारत ने संयुक्त अरब अमीरात ( यूएई ) को क्रिकेट का कड़ा सबक सिखाया और नौ विकेट की धमाकेदार जीत से विश्व कप क्रिकेट में अपना अजेय अभियान जारी रखा।
Advertisement
Advertisement
Advertisement