ज्यादा दिन नहीं बीते जब इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष रामबहादुर राय ने आउटलुक (अंग्रेजी) से बातचीत में कहा था कि संविधान निर्माण में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की सीमित भूमिका था। अब राय के करीबी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक तथा भाजपा के पूर्व नेता के.एन. गोविंदाचार्य ने एक और विवाद को जन्म देते हुए कहा है कि जरूरी नहीं है कि संविधान में परिवर्तन संसद के जरिये ही हो।
मराठा शासक छत्रपति शिवाजी के वंशज और समाजसेवी संभाजी राजे छत्रपति को आज राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया। सूत्रों ने बताया कि संभाजी राजे छत्रपति शिवाजी और कोल्हापुर के राजर्षि शाहू छत्रपति महाराज के वंश से सीधे तौर पर संबंध रखते हैं।
महाराणा प्रताप को नमन करते समय अकबर के मुकाबले बहादुरी का ज्ञान किसी को दिया जा सकता है? इसी तरह पं. जवाहरलाल नेहरू के पहले प्रधानमंत्री बनने की जानकारी दिए बना संविधान निर्माता समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर और सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्मरण किया जा सकेगा?
केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा सरंक्षण मंत्री उमा भारती ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जन्मदिवस जल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। नई दिल्ली में जलसंसाधनों के बहुउद्देशीय विकास एवं वर्तमान चुनौतियां विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने देश के कुछ भागों में सूखे की स्थिति पर चिंता व्यक्त की।
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। बाबा साहेब की जन्म स्थली महू में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को पश्चाताप करना चाहिए कि संविधान निर्माता की विरासत को भी ठीक से नहीं रख पाई।
केंद्र और दिल्ली सरकार की नाक के नीचे हजारों दलित परिवारों के लिए पीने लायक साफ पानी, बच्चों के लिए शिक्षा, सिर छिपाने लायक छोटे फ्लैट, गंदी नालियां और शौचालय साफ करने के लिए सामान और उचित मजदूरी नहीं है।