Advertisement

Search Result : "अतिरिक्त किडनी"

हेमा उपाध्याय मर्डर केस में पति चिंतन उपाध्याय गिरफ्तार

हेमा उपाध्याय मर्डर केस में पति चिंतन उपाध्याय गिरफ्तार

मुंबई के उपनगर कांदिवली में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने आज मृतका हेमा उपाध्याय के पति चिंतन उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया।चिंतन खुद भी एक कलाकार हैं और पिछले काफी समय से वह और हेमा एक दूसरे से अलग रह रहे थे।
जीएसटी में अतिरिक्त कर हटाना जरूरी: रंगराजन

जीएसटी में अतिरिक्त कर हटाना जरूरी: रंगराजन

रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर सी. रंगराजन ने कहा कि अंतर-राज्यीय बिक्री पर एक प्रतिशत का अतिरिक्त कर लगाना वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की भावना के अनुरूप नहीं है और इसे लागू नहीं किया जाना चाहिए।
पंजाब में अंग प्रत्यारोपण होगा आसान

पंजाब में अंग प्रत्यारोपण होगा आसान

पंजाब सरकार बहुत जल्द राज्य में मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियन (ऑर्गेन ट्रांसप्लांट एक्ट) लागू करने जा रही है। राज्य के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री अनिल जोशी के अनुसार भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से वर्ष 1994 में मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम बनाया गया था, जिसे पंजाब सरकार ने भी लागू किया था लेकिन इस संबंध में वर्ष 2011 का संशोधित अधिनियम और वर्ष 2014 के नियम राज्यों को लागू करना अनिवार्य नहीं था। अब राज्य सरकार वह करने जा रही है। गौरतलब है कि पंजाब मानव अंगों की तस्करी की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहा है। जोशी के अनुसार समय की मांग अनुसार इस अधिनियम में कई बार संशोधन किए गए थे क्योंकि अंग प्रत्यारोपण जान बचाने के लिए एक बहुत कारगर प्रयास साबित हुआ है। उनका कहना है कि इस समय किडनी, आंखें और लीवर आदि प्रत्यारोपित कर हजारों जानें बचाई जा रही हैं।
बीसीसीआई ने अतिरिक्त सदस्य के लिए दिए थे आईसीसी को दो करोड़

बीसीसीआई ने अतिरिक्त सदस्य के लिए दिए थे आईसीसी को दो करोड़

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस साल के शुरू में विश्व कप के दौरान अतिरिक्त टीम सदस्यों को भारतीय टीम में रखने के लिए विभिन्न तरह के खर्चों के तहत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को लगभग 2.4 करोड़ रुपये का भुगतान किया।
सभी युद्धों को मिलाकर जितने मरे उससे अधिक मधुमेह से मर गए

सभी युद्धों को मिलाकर जितने मरे उससे अधिक मधुमेह से मर गए

हिंदुस्तान को पूरी दुनिया में मधुमेह या डायबिटीज राजधानी कहते हैं और इसे कलंक का यह तमगा यूं ही नहीं मिल गया है। हकीकत यह है कि दुनिया भर में करीब 34 करोड़ लोग मधुमेह से ग्रस्त हैं। इसमें भी 20 फीसदी यानी करीब 7 करोड़ मरीज अकेले भारत में हैं। यह आंकड़ा देश की कुल जनसंक्चया का करीब 3 फीसदी है। मधुमेह को बाकी बीमारियों की गंगोत्री कह सकते हैं। इससे पीड़ित होने के बाद अन्य गंभीर बीमारियों की चपेट में में आना महज वक्त की बात होती है।
संगीतकार र‌वींद्र जैन का निधन

संगीतकार र‌वींद्र जैन का निधन

बॉलीवुड के जाने-माने संगीतकार-गीतकार रवींद्र जैन का आज मुंबई के लीलावती में निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। जैन किडनी की समस्या से पीड़ित थे और पिछले दिनों यूरिनरी इंफेक्‍शन के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कल तक उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी मगर आज सुबह उनके निधन की खबर आई।
10 अगस्त तक टला भूमि अधिग्रहण विधेयक

10 अगस्त तक टला भूमि अधिग्रहण विधेयक

भूमि अधिग्रहण विधेयक की पड़ताल करने वाली संसद की संयुक्त समिति को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए और चार दिन का समय दे दिया गया है। समिति की हाल ही में हुई बैठक में रिपोर्ट सौंपने के लिए पांच अगस्त तक दो और दिन का विस्तार मांगे जाने का फैसला किया गया था। लेकिन पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन के कारण समिति की बैठक दो दिन तक नहीं हो सकी, इसलिए सात अगस्त तक का समय विस्तार मांगने का फैसला किया गया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement