मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के में करीब 3 बजे हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई। रायगढ़ के पास हुुए हादसे में करीब 15 लोगों को घायल बताया जा रहा है।
केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल और सुरेश प्रभु, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, जदयू नेता शरद यादव तथा तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक तथा द्रमुक के सभी प्रत्याशी नामांकन वापस लेने की समयसीमा समाप्त होने के बाद आज राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए। वहीं कई राज्यों में पार्टी प्रत्याशियों की सांसें अभी अटकी हुई हैं। इन राज्यों में सीट से अधिक उम्मीदवार हो जाने की वजह से अंतिम फैसला 11 जून को मतदान के जरिये होगा।
मोदी सरकार के प्रथम दो साल में पेश जन धन योजना और स्वच्छ भारत जैसी कुछ एक योजनाएं ही देश के मन को लुभाने में कामयाब रही है जबकि इसी दौरान पेश अन्य योजनाएं लोगों के दिलो दिमाग में खास जगह नहीं बना पायी हैं। यह बात सीएमएस के एक अध्ययन में सामने आयी है।
इराक की राजधानी से उत्तर में स्थित एक सरकारी प्राकृतिक गैस संयंत्र पर आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट हमले में कम से कम 29 लोग मारे गए। इस आशय की जानकारी इराकी अधिकारियों ने दी।
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि इस साल मानसून आमतौर पर तय मानी जाने वाली तारीख यानी एक जून से कुछ दिन पहले 28 मई से 30 मई के बीच केरल पहुंच जाएगा।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर मजबूत करने में जुट गए हैं। उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं को कहा कि कम से कम दो सौ सीटें जीतने का लक्ष्य रखा जाए।
भारत में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या जनवरी से मार्च 2016 की अवधि के दौरान 25.08 लाख थी जो 2015 की इसी अवधि की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है। जनवरी से मार्च 2015 के दौरान देश में 22.81 लाख विदेशी पर्यटक आए थे।
लगातार दो वर्ष के सूखे के बाद इस वर्ष मानसून के सामान्य से बेहतर होने और देश भर में समान बारिश होने की भारत मौसम विज्ञान विभाग की सूचना किसानों के लिए राहत की खबर लेकर आई है। विभाग ने आज इस वर्ष के पूर्वानुमानों की घोषणा करते हुए कहा कि मानसून के लिहाज से यह साल अच्छा रहेगा।