Advertisement

Search Result : "अयोध्या मालिकाना विवाद"

आजम खान के बेटे की उम्र को लेकर विवाद

आजम खान के बेटे की उम्र को लेकर विवाद

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के बेटे की उम्र को लेकर विवाद हो गया है। दरअसल आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम को रामपुर जिले की स्वार सीट से समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है। अब्दुल्लाह की उम्र 25 साल से कम बताई जा रही है जिसको लेकर बसपा उम्मीदवार नवाब काजिम अली खान ने चुनाव आयोग से शिकायत की है।
सांसद को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाया बंधक

सांसद को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाया बंधक

उत्तर प्रदेश की अयोध्या विधानसभा सीट से एक बाहरी को प्रत्याशी बनाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता ने जमकर बवाल किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं के एक समूह ने जिला कार्यालय में स्थानीय सांसद लल्लू सिंह और पार्टी इकाई के प्रमुख अवधेश पांडे को रस्सियों से बांध दिया। उन्हें करीब दो घंटा तक बंधक बनाए रखा।
उप्र में भाजपा को बहुमत मिला तो बनेगा भव्‍य राम मंदिर: मौर्य

उप्र में भाजपा को बहुमत मिला तो बनेगा भव्‍य राम मंदिर: मौर्य

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर राम मंदिर मुद्दे को हवा दे दी है। पार्टी के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि अगर राज्‍य में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनती है तो अयोध्‍या में भव्‍य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा।
वीजा आवेदन विवाद पर सुषमा का पलटवार

वीजा आवेदन विवाद पर सुषमा का पलटवार

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज एक कम चर्चित संगठन हिंदू जागरण संघ द्वारा मुस्लिमों के ही वीजा आवेदन पर ध्यान देने का आरोप लगाने के बाद उसपर पलटवार किया।
केवीआईसी कैलेंडर पर मोदी की तस्वीर से बढ़ा विवाद

केवीआईसी कैलेंडर पर मोदी की तस्वीर से बढ़ा विवाद

खादी और ग्रामोद्योग निगम (केवीआईसी) के डायरी और कैलेंडर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर होने को लेकर आज विवाद शुरू हो गया और कांग्रेस तथा कुछ अन्य दलों ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा, वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय ने विवाद को अनावश्यक करार दिया।
शास्त्री जी की मृत्यु का विवाद खत्म हो

शास्त्री जी की मृत्यु का विवाद खत्म हो

पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत को भारत के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में संभालने वाले लाल बहादुर शास्त्री के निधन को 51 साल हो गए हैं, पर उनके परिवार के कुछ सदस्यों को आज भी संदेह है कि उनकी मृत्यु प्राकृतिक नहीं थी। ऐसे में शास्त्री जी के परिजनों को उनके साथ गए सहयोगियों द्वारा ताशकंद समझौते के विवरणात्मक तथ्यों को एक बार अवश्य देख लेने की आवश्यकता है।
अपना दल में भी चल रहे विवाद को सुलझाने का प्रयास तेज

अपना दल में भी चल रहे विवाद को सुलझाने का प्रयास तेज

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ सपा में चल रहा घमासान भले ही अभी थमने का नाम नहीं ले रहा हो, लेकिन राज्य की एक और राजनीतिक पार्टी अपना दल में कई महीनों से चले आ रहे विवाद को विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सुलझाने के प्रयास तेज हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपनी मां कृष्णा पटेल के पास सुलह का प्रस्ताव भेजा है।
बढ़ा विवाद, सपा में टूट की आशंका

बढ़ा विवाद, सपा में टूट की आशंका

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी समाजवादी पार्टी टूटने की कगार पर नजर आ रही है। इसकी वजह पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव द्वारा टिकट से वंचित किए गए अखिलेश यादव के समर्थक मंत्रिायों और विधायकों का यह कहना है कि मुख्यमंत्री पार्टी की आधिकारिक सूची के समानांतर अपनी अलग सूची जारी कर सकते हैं।
‌अयोध्या में क्रांतिकारी-स्मृति व फिल्म महोत्सव 16 दिसंबर से

‌अयोध्या में क्रांतिकारी-स्मृति व फिल्म महोत्सव 16 दिसंबर से

अवाम का सिनेमा ने तय किया है कि छोटे कस्बों, दूरदराज के गांवों में गुमनामी में पड़े क्रांतियोद्धाओं की कहानियां दुनिया के फलक पर दस्तावेजों के साथ लायी जाएगी। 2006 में शाह आलम और उनके हमख्याल चंद साथियों के जरिए शुरू की गई इस मुहिम ने दस बरस पूरे कर लिए हैं। इस कड़ी में अयोध्या में अवाम का सिनेमा16 से 19दिसंबर, 2016 तक चार दिवसीय फिल्म फेस्टिवल एवं क्रांतिकारी स्मृति महोत्सव आयोजित कर रहा है।
ममता विमान लैंडिंग विवाद: जल्दी उतरने के लिए पायलटों ने की थी शरारत

ममता विमान लैंडिंग विवाद: जल्दी उतरने के लिए पायलटों ने की थी शरारत

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक शीर्ष अधिकारी ने आज कहा कि हाल ही में कोलकाता के ऊपर उड़ान भर रहे तीन विमानों का चालक दल खुद को समय पालन में बेहतर दिखाने के लिए विमान को निर्धारित समय से पहले उतारना चाहता था इसलिए झूठी चेतावनी देकर शरारत कर रहा था। अधिकारी ने उन्हें हटाने की कार्रवाई को सही ठहराया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement