राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने नियंत्रण रेखा के पार आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा किए गए लक्षित हमलों को एक ऐसा हमला बताया जिसका सभी लोग इंतजार कर रहे थे।
दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी सरकार के एक और मंत्री मुश्किलों में फंस गए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाने वाले सत्येंद्र जैन को आयकर विभाग ने हवाला के जरिये 17 करोड़ रुपये कोलकाता की चार कंपनियों को ट्रांसफर करने के आरोप में समन जारी किया है।
कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह का कहना है कि दिल्ली सरकार दिल्ली पुलिस पर अपना अधिकार नहीं जता सकती और हितों के टकराव को रोकने के लिए इस बल को केंद्र सरकार के अधीन ही रहना चाहिए।
आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती को एम्स के सुरक्षाकर्मियों से मारपीट करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के मुख्य सुरक्षा अधिकारी आरएस रावत की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें भारती और उनके समर्थकों के खिलाफ एम्स की संपत्ति क्षतिग्रस्त करने और सुरक्षा गार्डों से मारपीट करने का आरोप लगाया गया। भारती ने आरोपों से इनकार किया है।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को आरोप लगाते हुए कहा कि एक केंद्रीय मंत्री के संरक्षण में जीबी रोड में कोठे चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह लगातार इस इलाके में जाकर पूछताछ की हैं। इसी दौरान उन्हें पता चला है कि केंद्र सरकार के एक मंत्री की देखरेख में यहां के कोठे चल रहे हैं। गौर हो कि आयोग में नियुक्तियों को लेकर मालीवाल पर भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में मामला दर्ज किया गया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केंद्रीय सत्ता से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण मार्ग रेसकोर्स रोड का नाम अब लोक कल्याण मार्ग होगा। इसी मार्ग पर देश के प्रधानमंत्री का आवास स्थित है।
दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की भर्तियों में कथित गड़बड़ी के सिलसिले में भ्रष्टाचार विरोधी शाखा (एसीबी) ने आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है। केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि एसीबी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर एफआईआर में उनका नाम डाला है।
समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने राम गोपाल यादव के दो निकट संबंधियों को निष्कासित कर दिया। उनके इस कदम से परिवार में एक बार फिर तनाव पैदा होने की आशंका है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने एक बार फिर राम मंदिर का मुद्दा उठा दिया है। उन्होंने अयोध्या में विवादित जगह परराम मंदिर निर्माण ही बनाए जाने पर जोर दिया है। मोहन भागवत के अनुसार, इस मसले पर कभी भी हिंदुओं और मुसलमानों के बीच विवाद नहीं रहा। कुछ स्वार्थी तत्वों ने इसे राजनीतिक हित साधन के लिए सांप्रदायिक मसला बना डाला है।
विकास बेहतर ढंग से करने के लिए दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार विधायक निधि में तीन गुना बढ़ोतरी करना चाहती है। इस पर प्रस्ताव तैयार कर फाइल केंद्रीय गृह मंत्रलय को भेजी गई है। वर्तमान में प्रत्येक विधायक को अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए हर साल चार करोड़ रुपये मिलते हैं, जिसे बढ़ाकर 14 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव है।