काफी समय से लंबित पड़ा राष्ट्रीय खेल विकास विधेयक मानसून सत्र में संसद में पेश होगा और खेलमंत्री विजय गोयल ने चेताया है कि इसका पालन नहीं करने पर राष्ट्रीय खेल महासंघों को सरकार से कुछ नहीं मिलेगा।
बुलंदशहर की रहने वाली रिहाना ने ससुराल वालों को अपना धर्म बदलने की धमकी दी है। तनावपूर्ण स्थिति का सामना कर रही मुस्लिम महिला रिहाना ने कहा कि अगर उसके ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया तो वह हिंदू धर्म अपना लेगी। इस मुस्लिम महिला की मदद के लिए एक हिन्दू संगठन भी आगे आया। हिंदू संगठन की ओर से मदद के आश्वासन के बाद महिला ने अपने शौहर के परिवार वालों को दूसरा धर्म अपनाने की धमकी दी।
क्रिकेट के इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ों में गिने जाने वाले सचिन तेंडुलकर का क्रिकेट में रेकॉर्ड चाहे जितना भी शानदार क्यों न रहा हो, लेकिन राज्यसभा में उनका रिकॉर्ड बहुत ही खराब रहा है। इस मामले में न सिर्फ सचिन का ही बल्कि बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रेखा का भी रिकॉर्ड उतना ही खराब रहा है।
संसद की एक समिति ने स्वास्थ्य विभाग से कहा है कि वह देश के खाद्य सुरक्षा नियामक एफ.एस.एस.ए.आई के कोष के खर्च न हो पाने की चलन रोके और एक समयबद्ध तरीके से खाद्य परीक्षण प्रणाली की मजबूती सुनिश्चित करे।
बिहार के मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद हुकुमदेव नारायण यादव नए विवाद में घिर गए हैं। संसद में तूफानी तेवर के साथ पेश होने वाले यादव सदन के बाहर भी इसी रंग में नजर आ रहे हैं।
अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बीच विश्व हिंदू परिषद ने आज कहा कि उसका दृढ़ मत है कि सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर संसद से कानून बनाकर अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाया जाना चाहिए और सभी राजनीतिक दलों को मिलकर इसे पूरा करना चाहिए।
कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी.एस. येदियुरप्पा के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दायर कर आरोप लगाया है कि उन्होंने मुख्यमंत्री बन जाने पर विकास का भरोसा दिलाते हुए वोटरों को ईश्वर के नाम पर यह शपथ दिलाई कि वे गुंडलूपेट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार को ही वोट देंगे।
ब्रिटेन में संसद परिसर के बाहर इस्लाम संबंधित आतंकी हमले में एक संदिग्ध आतंकी ने कार से कई राहगीरों को कुचला और एक पुलिस कर्मी को चाकू मार दिया। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 40 अन्य लोग घायल हो गए। ब्रिटिश संसद पर हुए इस हमले की विश्वत के कई देशों के अध्यरक्षों ने कड़े शब्दोंा में निंदा की है। इस मुश्किल घड़ी में सभी ब्रिटेन के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन आज आमतौर पर संसद में अलग-अलग मामलों पर दंगल करने वाले सांसदों को आमिर खान की फिल्म ‘दंगलट दिखाएंगी। इसके लिए लोकसभा स्पीकर ने सदन में ही विशेष इंतजाम किए गए हैं।