विमानों में विशेष सुविधाओं की मांग करने वाले सांसदों को आज नागर विमानन मंत्री ने साफ शब्दों में कह दिया कि सांसद सुपर सिटीजन (विशिष्ट नागरिक) नहीं हैं।
जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने एक बार फिर जेएनयू प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई है। कन्हैया ने विश्वविद्यालय के वीसी के उस बयान का विरोध किया है जिसमें उन्होंने कैंपस में जारी भूख हड़ताल को गैरकानूनी कहा था।
सब टीवी पर प्रसारित होने वाले मशहूर हास्य धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रसिद्ध निर्माता असित कुमार मोदी ने आज कहा कि उनकी टीम ने इस धारावाहिक के 1900 एपीसोड लगातार बनाकर एक रिकॉर्ड कायम किया है।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के जंगलों में लगी आग के मुद्दे पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि वह यह देखकर स्तब्ध है कि हर कोई मुद्दे को इतने हल्के तरीके से ले रहा है। एनजीटी ने दोनों राज्यों की सरकारों को नोटिस जारी किया।
बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक युवक ने चप्पल फेंकीं। हालांकि चप्पल नीतीश कुमार को नहीं लगी और उनकी बगल में जाकर गिरी। जिसके बाद वहां मौजूद सुरक्षा बलों ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को दो लोगों ने काला झंडा दिखाने का प्रयास किया। काला झंडा दिखाने वाले दोनों छात्र ही हैं जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस को सौंपने से पहले कन्हैया के समर्थकों ने दोनों छात्रों की जमकर पिटाई भी की।
आदर्श अपार्टमेंट को ध्वस्त करने के बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर सख्त राजनीतिक प्रतिक्रियाएं हो रही हैं जिसके तहत भाजपा ने महाराष्ट्र सरकार से दोषियों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करने की आज मांग की, जबकि कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल इस मुद्दे पर प्रतिशोध की राजनीति कर रहा है।
पूरे देश में शराबबंदी लागू कराने की इच्छाशक्ति के बहाने ही सही, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश का प्रधानमंत्री बनने की ख्वाहिश भी जता दी है। नीतीश ने शराबबंदी को पहले झारखंड और उत्तर प्रदेश में लागू करने के साथ ही पूरे देश में इस पर प्रतिबंध लगाने की वकालत की है। इसके बाद इसे वह महाराष्ट्र, उत्तराखंड और राजस्थान में लागू कराना चाहते हैं। इसी बहाने वह इन राज्यों में महागठबंधन की भी उम्मीद कर रहे हैं।