अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कुलपति जमीरुद्दीन शाह ने गुरुवार को एक पत्र लिखकर दावा किया है कि कुछ असंतुष्ट तत्व उन्हें दागदार करने के लिए एक अभियान चला रहे हैं।
भारत ने धर्मशाला में एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन के एक प्रमुख असंतुष्ट नेता को दिया गया वीजा संभवत: चीन की कड़ी आपत्ति की वजह से रद्द कर दिया है।
खुद को अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ कांग्रेस के नौ विधायकों की उच्च न्यायालय में दायर याचिका को उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष ने खारिज करने की मांग करते हुए आज कहा कि इन सबने दल-बदल कानून का उल्लंघन किया और इसके लिए उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।
चीन के एक प्रमुख असंतुष्ट नेता को अगले सप्ताह धर्मशाला में आयोजित होने वाले सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत के निमंत्रण पर चीन ने नाराजगी का इजहार किया है। यह नया विवाद भारत और चीन के बीच तनाव का एक और कारण बन सकता है।
उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राष्ट्रपति शासन को चुनौती देने वाली हरीश रावत की याचिका स्वीकार कर ली। उच्च न्यायालय ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के विपरीत उत्तराखंड में धारा 356 लागू किया गया।
शिवसेना के एक विधायक और उनके समर्थकों ने पसंद की बर्थ नहीं मिलने पर करीब एक घंटे तक मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसटी) पर एक एक्सप्रेस ट्रेन को रोके रखा। इस वजह से 2000 से ज्यादा यात्रियों को असुविधा हुई और अन्य ट्रेनों का आवागमन भी बाधित हुआ।
कांग्रेस ने पंजाब की पार्टी इकाई के प्रमुख अमरिन्दर सिंह के धुर विरोधी माने जाने वाले और वरिष्ठ नेता जगमीत सिंह बरार को पार्टी से निकाल दिया। पार्टी ने यह कदम बरार द्वारा संगठन के हितों के खिलाफ उनकी सतत टिप्पणियों के मद्देनजर उठाया।
नारद स्टिंग ऑपरेशन वीडियो में अपने कुछ नेताओं के कथित रूप से रिश्वत लेते हुए दिखने के करीब एक महीने बाद तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस, माकपा और भाजपा पर पार्टी को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को मामले की आतंरिक जांच कराने की घोषणा की। पार्टी ने दावा किया कि अगर पार्टी का कोई सदस्य दोषी पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
मध्य प्रदेश ने भी अपने विधायकों का वेतन एक लाख रुपये से ज्यादा कर दिया। उत्तर प्रदेश यह काम पहले ही कर चुका है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी तो विधायकों को हर महीने तीन लाख रुपया देना उचित मानती है। सांसदों का वेतन भी लगातार बढ़ रहा है।