Advertisement

Search Result : "आगे बढ़ाता"

लियोन के आगे ढेर हुए भारतीय बल्लेबाज

लियोन के आगे ढेर हुए भारतीय बल्लेबाज

पुणे के बाद बेंगलुरु में भी भारतीय बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा। आज से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हुए दूसरे टेस्ट में आफ स्पिनर नाथन लियोन की घातक गेंदबाजी के समक्ष भारतीय पारी मात्र 189 रन पर सिमट गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहले द‌िन की खेल की समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिए।
शिवसेना के आगे झुकी भाजपा, मेयर पद की दौड़ से अलग

शिवसेना के आगे झुकी भाजपा, मेयर पद की दौड़ से अलग

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) मेयर सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों की दौड़ से भाजपा द्वारा खुद को अलग किए जाने के साथ ही शिवसेना के प्रत्याशियों का रास्ता साफ हो गया है। चुनावों के दौरान कांटे की टक्कर के बाद आज भाजपा ने कहा कि वह मेयर का चुनाव नहीं लड़ेगी, वहीं दूसरी ओर शिवसेना ने पद के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा की।
महाराष्‍ट्र में महानगरपालिका चुनाव : शिवसेना आगे, भाजपा को मिल रही मात

महाराष्‍ट्र में महानगरपालिका चुनाव : शिवसेना आगे, भाजपा को मिल रही मात

महाराष्ट्र में 10 नगर निगमों और 11 ज़िला परिषदों में शिवसेना भाजपा पर भारी पड़ती दिख रही है। वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझान में शिवसेना भाजपा को मात देती जा रही है। शिवसेना 65 सीटों पर आगे है वहीं भाजपा की बढ़त 37 सीटों पर है।
पीछे नहीं बल्कि सबसे आगे होगा टाटा समूह : चंद्रशेखरन

पीछे नहीं बल्कि सबसे आगे होगा टाटा समूह : चंद्रशेखरन

वर्षों से टाटा समूह से जुड़े एन. चंद्रशेखर ने आज समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि वह समूह को सभी कारोबारी क्षेत्रों में सबसे आगे रखेंगे।
राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने में जुटी नेताओं की पत्नियां

राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने में जुटी नेताओं की पत्नियां

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के महासंग्राम में कई नेताओं की पत्नियां अपने-अपने पतियों की मदद करने और उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने में जुटी हुई हैं।
गांधी की जगह गोडसे की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं मोदीः कांग्रेस

गांधी की जगह गोडसे की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं मोदीः कांग्रेस

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के कैलेंडर में चरखे के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाए जाने पर कांग्रेस ने कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और नाथूराम गोडसे की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।
‘मेरा देश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है’ होगी भारत सरकार के कैलेंडर की थीम

‘मेरा देश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है’ होगी भारत सरकार के कैलेंडर की थीम

भारत सरकार के कैलेंडर की थीम होगी ‘मेरा देश बदल रहा है,आगे बढ़ रहा है’। सरकार के कैलेंडर को लांच करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार का विजन राष्‍ट्र को सतत विकास के पथ पर अगसर करना है। सरकार ‘सुधार, प्रदर्शन एवं बदलाव’ के मंत्र के साथ देश में रूपांतरणीय बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस विजन को भारत सरकार के कैलेंडर 2017 में दर्शाया गया है।
विमुद्रीकरण की क्रांति से देश निसंदेह आगे बढ़ेगा : अमिताभ कांत

विमुद्रीकरण की क्रांति से देश निसंदेह आगे बढ़ेगा : अमिताभ कांत

नीती आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा है कि मौजूदा सरकार की विमुद्रीकरण की नीति एक क्रांति है, जिससे निसंदेह देश तरक्‍की करेगा। कांत के अनुसार विमुद्रीकरण के बाद देश के बैंकों में डिपोजिट बढ़ेगी जिससे काफी सारे लाभ होंगे। मसलन ब्‍याज दरों में कमी आएगी। बाजार के तंत्र में भ्रष्‍टाचार कम होगा। आयकर स्‍लैब में कमी आएगी। कांत ने कहा कि विमुद्रीकरण से पहले 86 फीसदी धन का लेन देन कैश में हाेेता था। जिसमें भ्रष्‍टाचार और लीकेज की आशंका अधिक थी। विमुद्रीकरण के बाद इनमें कमी आएगी। ई कॉमर्स को बढ़ावा मिलेगा। बाजार में धन का लेन देन पारदर्शी बन सकेगा।
सुधारों को आगे बढ़ाएगी सरकार : जेटली

सुधारों को आगे बढ़ाएगी सरकार : जेटली

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज अर्थव्यवस्था को और खोलने पर जोर देते हुए कहा कि केंद्र सरकार और निवेश आकर्षित करने और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में कमी को पूरा करने के लिए सुधारों की रफ्तार तेज करेगी। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि आर्थिक वृद्धि दर के मोर्चे पर काफी हद तक बेसब्री है।
आरएसएस का आह्वान, राम मंदिर बनवाने में आगे आएं संजीदा मुसलमान

आरएसएस का आह्वान, राम मंदिर बनवाने में आगे आएं संजीदा मुसलमान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए देश के संजीदा मुसलमानों से आगे आने का आह्वान किया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement