पंजाब के गुरुदासपुर जिले में आज सवेरे बड़ा आतंकी हमला हुआ है। सेना की वर्दी पहने आतंकी एक बस पर हमला करने के बाद दीनानगर पुलिस थाने में घुस गए। हमले में एक आईपीएस अधिकारी, दो होमगार्ड और दो कैदियों समेत कुल 12 लोगों के मारे जाने की खबर हैं। गृह मंत्रालय ने इसे आतंकी हमला करार दिया है। उधर, पठानकोट-अमृतसर रेलवे ट्रैक पर 5 जिंदा बम बरामद हुए हैं।
भारत की विदेश गुप्तचर संस्था रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के पूर्व प्रमुख ए.एस. दुलत की आने वाली किताब ‘कश्मीरः द वाजपेयी ईयर्स’ के अंश और खुद दुलत के मीडिया में चल रहे इंटरव्यू ने एक बार फिर कांग्रेस को भाजपा पर हमलावर होने का मौका दे दिया है।
मिस्र में अशांत सिनाई प्रायद्वीप में आईएस के हथियारबंद आतंकवादियों ने बुधवार को विभिन्न सैन्य चौकियों पर तीन आत्मघाती बम हमलों समेत एक साथ कई हमले किए जिनमें मिस्र के कम से कम 60 जवान मारे गए। यह इलाके में अब तक हुए सबसे बड़े हमलों में से एक है।
केंद्र सरकार ने गुजरात के चर्चित इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ मामले में खुफिया ब्यूरो (आईबी) के पूर्व अधिकारी राजेंद्र कुमार और उनके तीन सहयोगियों पर मुकदमा चलाने की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की मांग को मानने से इंकार कर दिया है। इससे मामले की जांच पर ब्रेक लग सकता है।
वर्ष 2008 के मुंबई हमले में अपनी भूमिका को लेकर अमेरिका में 35 साल की कैद भुगत रहे लश्कर ए तैयबा के पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी आतंकी डेविड हेडली ने जेल में अपना संस्मरण लिखा है। इसमें उसने लश्कर से अपने जुड़ाव और मुंबई तथा डेनमार्क हमले की तैयारियों के बारे में लिखा है।
जिस दिलेरी से नीरजा भनोत ने आतंकवादियों का सामना किया वह आज भी काबिल ए तारीफ है। वह अकेली और निहत्थी आतंकवादियों से डरे बिना सारे यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गई थीं। जिस फ्लाइट में वह अटेंडेट थीं उसका आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया था। अब उन्हीं के जीवन पर फिल्म बन रही है।
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी को रिहा करने के लाहौर हाईकोर्ट के आदेश को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि भारत तो पाकिस्तान से बातचीत करना चाहता है लेकिन मौजूदा घटनाक्रम निराशाजनक है।
इंटरनेट पर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कई ट्विटर अकाउंट्स रद्द कर दिए गए हैं। यह जानकारी तब मिली जब इससे संबंधित ट्रैफिक देखने और फॉलो करने वाले एक्टि्विस्ट और एक्सपर्ट्स को आईएस से संबंधित कई अकाउंट्स नहीं मिले।