क्या आम आदमी पार्टी (आप) सचमुच लोकतांत्रिक मूल्यों या सामाजिक सरोकारों के लिए लड़ना चाहती है या जैसे-तैसे चुनाव जीतना ही इसका पहला मक़सद है? पार्टी के भीतर चल रही उथल-पुथल से यह अहम सवाल पैदा होता है।
हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शायर और फिल्म लेखक जावेद अख्तर ने श्रोताओं से रूबरू होते हुए कई राज जाहिर किए। उन्होंने बताया कि उन्होंने 1976 तक उन्होंने शायरी शुरू नहीं की थी। उस वक्त वह 31 वर्ष के थे, जबकि इस उम्र में लोग शायरी कर चुके होते हैं। 12 वर्ष की उम्र तक उन्हें सैकड़ों और 15 वर्ष की उम्र तक उन्हें लाख से ज्यादा शेयर याद थे। वह अपने को खुशकिस्मत मानते हैं क्योंकि लखनऊ में अपने ननिहाल में उन्हें अपने मामा मजाज साहब समेत उस दौर के तमाम नामी शायरों का साथ मिला, जिनके साथ वह बच्चों की तरह रहे।
भारत में भारत की बेटियों (इंडियाज डॉटर्स) पर बनी फिल्म देखना चाहे तो नहीं देख सकते, इस पर प्रतिबंध है। महाराष्ट्र में कोई गौ-मांस से बनी कोई डिश खाना चाहे, वह नहीं खा सकता, उसे बेचना चाहे नहीं बेच सकता-इस पर प्रतिबंध है। केरल या गुजरात में शराब का सेवन करना चाहे नहीं कर सकते, इस पर प्रतिबंध है।
आम आदमी पार्टी में नित नए खुलासे हो रहे हैं। पार्टी झाड़ू की तीलियों की तरह बिखरती नजर आ रही है। कई आम लोग बोल रहे हैं मुद्दत बाद सोचा था कि कोई काम करेगा। गली-कूचों से लेकर सोशल मीडिया तक आप-आप हो रहा है। फेसबुक पर आप को लेकर बुद्धिजीवियों और आम लोगों ने अपनी राय रखी है।
आम आदमी पार्टी में बुधवार को उस समय संकट और गहरा गया जब पार्टी की वरष्ठि नेता अंजलि दमानिया ने पार्टी छोड़ने की घोषणा की। आप में जारी विवाद के क्रम में दमानिया ने यू-टर्न लेते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से कथित तौर पर संबंधित एक ऑडियो टेप आने के बाद पार्टी छोड़ने की घोषणा की है।
आम आदमी पार्टी में चल रहे मौजूदा विवाद के बीच अण्णा की टीम के पूर्व सदस्य मुफ्ती शमून कासमी ने कहा है कि उन्होंने जब पारदर्शिता और इंडिया अगेंस्ट करप्शन को मिलने वाले चंदे का मामला उठाया था तो अरविन्द केजरीवाल ने उन्हें भी अण्णा की टीम से बाहर निकलवा दिया था।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का आज यहां के एक प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान में लगातार दूसरे दिन भी इलाज जारी रहा। 46 वर्षीय आप नेता जिंदल नेचर क्योर इंस्टीट्यूट में 10 दिनों के लिए भर्ती हुए हैं। केजरीवाल लंबे समय से खांसी से परेशान हैं। इसके अलावा उनका शर्करा स्तर भी अनियंत्रिात हो गया था।
प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव की आम आदमी पार्टी के राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) से छुट्टी के बावजूद पार्टी का आंतरिक संकट खत्म होता नहीं दिख रहा। इस बार महाराष्ट्र से पार्टी के बड़े नेता मयंक गांधी ने सीधे अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।
आम आदमी पार्टी (आप) के भीतरी कलह अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। बढ़ती अंतर्कलह से आहत अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पार्टी के संयोजक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफे में लिखा है कि वह केवल दिल्ली पर ध्यान देना चाहते हैं, इसलिए ही यह कदम उठाया है, क्योंकि दोनों जिम्मेदारियां निभाना मुश्किल हो गया है।