आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने कहा कि आर्मी में महिलाओं को लड़ाकू भूमिका की इजाजत देने की प्रॉसेस तेज की जा रही है। इसके बाद महिलाएं भी पुरुषों के साथ मिलकर दुश्मनों से मुकाबला कर सकेंगी। हालांकि शुरुआत में उन्हें मिलिट्री पुलिस के पदों पर अप्वाइंट किया जाएगा। आर्मी के इस निर्णय को काफी अहम कदम माना जा रहा है।
कश्मीर की मुश्किलों पर बात करते हुए आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि पत्थरबाजों को पत्थर की जगह गोलियां चलानी चाहिए। उन्होंने कहा, “सच्चाई तो ये है कि इन लोगों (पत्थरबाजों) को हम पर पत्थर फेंकने की जगह फायरिंग करनी चाहिए। तब मुझे ज्यादा खुशी होगी। क्योंकि, तब मैं वो कर पाउंगा जो करना चाहता हूं।”
बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने ‘भीम आर्मी’ पर बयान दिया है। सहारनुपर में हुई हिंसा के बाद चर्चा में आए ‘भीम आर्मी’ को बसपा के साथ जोड़कर देखे जाने का मायावती ने खंडन किया है।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दलिताेें के साथ हिंसा और उनके घर जलाए जाने को लेकर राजनीति गरमा गई है। शब्बीरपुर गांव के पीड़ित परिवारों से मिलने कल बसपा प्रमुख मायावती सहारनपुर जाएंगी। कल तक भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर भी पुलिस के सामने सरेंडर कर सकते हैं।
पिछले दिनों झारखंड की राजधानी रांची में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली कुंदन पाहन ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि साल 2000 में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल प्रचंड के साथ उसने झुमरा पहाड़ पर हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली थी।
एक मई को दो भारतीय जवानों के साथ हुई बर्बरता के बाद खबर आई कि भारतीय सेना ने सात पाकिस्तानी जवानों को मार गिराया है। कई खबरों में तो 10 जवानों को मारने की बात कही गई थी, जिसकी पुष्टि भारतीय सेना ने भी नहीं की। इस तरह के झूठ और अर्धसत्य प्रचारित कर मीडिया किससे बदला ले रहा है? आर्मी से पहले मीडिया खुद पाकिस्तान से बदला लेने पर उतारू है।