Advertisement

Search Result : "आलोक कुमार"

कन्हैया को सदन में प्रवेश से इंकार : कांग्रेस ने पूछा क्या वह आतंकवादी है

कन्हैया को सदन में प्रवेश से इंकार : कांग्रेस ने पूछा क्या वह आतंकवादी है

विपक्षी कांग्रेस ने आज जेएनयू के छात्रा नेता कन्हैया कुमार को यहां महाराष्ट विधानसभा की दर्शक दीर्घा में प्रवेश की इजाजत न दिए जाने का मामला उठाते हुए कहा कि वह आतंकवादी नहीं हैं और लोकतंत्र में सबको सदन की कार्यवाही देखने का हक है।
योगेंद्र यादव-प्रशांत भूषण बनाएंगे नई पार्टी, 2 अक्‍टूबर को होगी घोषणा

योगेंद्र यादव-प्रशांत भूषण बनाएंगे नई पार्टी, 2 अक्‍टूबर को होगी घोषणा

आप से निष्कासित होने के बाद योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण, प्रो. आनंद कुमार और अजीत झा स्वराज अभियान नामक गैर राजनीतिक संगठन बनाकर देशभर में जनांदोलन चला रहे हैं। निष्‍कासन के करीब एक साल बाद संगठन के तमाम कार्यकर्ताओं से वोटिंग कराने के बाद अब स्वराज अभियान ने राजनीतिक दल के निर्माण की घोषणा की है।
अग्निवेश जद यू में शामिल : कहा, शराब बंदी संपूर्ण क्रांति के सपने को पूरा करेगी

अग्निवेश जद यू में शामिल : कहा, शराब बंदी संपूर्ण क्रांति के सपने को पूरा करेगी

स्‍वामी अग्निवेश ने दोबारा से सक्रिय राजनीति में प्रवेश कर लिया है। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की शराबबंदी मुहिम की प्रशंसा करने वाले स्‍वामी अग्निवेश ने जद यू का दामन थामा है। जद यू बिहार के बाहर शराबबंदी के जरिए अपना फैलाव करना चाहती है। लिहाजा अग्निवेश काेे पार्टी में शामिल करने के पीछे यही रणनीति हो सकती है। सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश ने राष्ट्रव्यापी शराब बंदी पर जोर दिया है।
‘विचार मुक्त’ समाज का आईना

‘विचार मुक्त’ समाज का आईना

नया दौर, नई राजनीति, नई अर्थनीति, नई संचार क्रांति के साथ नया समाज बन रहा है। इसी बदलाव के युग में नए नारे, नए नेता, नए अपराधी, नए प्रचारक सामने आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने आह्वान किया कि अब ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ बनाना है। बेचारी कांग्रेस पार्टी तो 130 बरस की हो गई है। भाजपा में तो 75 वर्ष की आयु के बाद वनवास देने का प्रावधान है। प्राचीन हिंदू धर्मशास्त्रों में 75 के बाद वानप्रस्थ या संन्यास की व्यवस्था बताई गई है। इसलिए 21वीं सदी की पार्टी को लगता है कि मार्गदर्शकों के विचार घिसे-पिटे होते हैं और उनका मन लगा रहे तो वे तपोवन में सोच-विचार, तपस्या कर अन्य लोकों के साथ नाता जोड़ सकते हैं।
बिहार: लालू ने नौकरियों में राज्य वासियों को 80 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की

बिहार: लालू ने नौकरियों में राज्य वासियों को 80 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की

राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने एक नया राजनीतिक पासा फेंकते हुए मांग की है कि देश के कई अन्य राज्यों की तरह बिहार वासियों को भी अपने प्रदेश की नौकरियों में 80 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करेंगे।
बिहार में बाढ़ का कहर: अब तक 22 लोगों की मौत, लाखों प्रभावित

बिहार में बाढ़ का कहर: अब तक 22 लोगों की मौत, लाखों प्रभावित

बिहार में बाढ़ की स्थिति भयावह होती जा रही है। राज्य में बाढ़ से अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि इससे प्रदेश के 10 जिलों के 17.85 लाख लोग बुरी तरह प्रभावित हैं।
केजरीवाल के पूर्व प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार को मिली जमानत

केजरीवाल के पूर्व प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार को मिली जमानत

एक विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार को मंगलवार को जमानत दे दी। विशेष सीबीआई न्यायाधीश अरविंद कुमार ने एक लाख रूपये के निजी मुचलके पर कुमार को राहत दी।
लखनऊ में नीतीश ने दिए नए सियासी समीकरणों के संकेत

लखनऊ में नीतीश ने दिए नए सियासी समीकरणों के संकेत

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने नए सियासी समीकरणों का संकेत देते हुए मंगलवार को उत्तर प्रदेश में कहा कि देश में दलितों को उनका हक दिलाने के लिए अभी बहुत लड़ाई बाकी है और यदि मौका मिला तो वह बीएस-4 के साथ मिलकर इस लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे।
outlookhindi.com पर देखें सैयद हैदर रजा का खास इंटरव्यू

outlookhindi.com पर देखें सैयद हैदर रजा का खास इंटरव्यू

अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त भारतीय चित्रकार सैयद हैदर रजा का शनिवार को निधन हो गया। पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित सैयद हैदर रज़ा उर्फ़ एस.एच. रज़ा का जन्म 22 फ़रवरी 1922 को मध्य प्रदेश के मंडला जिले के बावरिया में हुआ था।
जीएसटी पर नीतीश के समर्थन से दुविधा में कांग्रेस

जीएसटी पर नीतीश के समर्थन से दुविधा में कांग्रेस

गुड एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) को लेकर जनता दल यूनाइटेड और कांग्रेस में सहमति नहीं बन पा रही है। बिहार में जदयू की सहयोगी कांग्रेस की इस मुद्दे पर अलग-अलग राय है। जबकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुले तौर पर जीएसटी का समर्थन किया है। इसको लेकर कांग्रेस पर भी दबाव बढ़ा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement