![चर्चाः भारत रत्न की तो सुन लें | आलोक मेहता](https://outlookhindi-assets.s3.ap-south-1.amazonaws.com/public/uploads/article/gallery/b9134ebfe59586bbdf55bb697199df67.jpg)
चर्चाः भारत रत्न की तो सुन लें | आलोक मेहता
आमिर खान फिल्मी हस्ती हैं, अशोक वाजपेयी साहित्यकार हैं, सीताराम येचुरी या नीतीश कुमार अथवा राहुल गांधी प्रतिपक्षी नेता हैं, कई संपादक, प्रकाशक प्रतिकूल विचारों वाले हैं लेकिन अमर्त्य सेन तो भारत रत्न हैं। ‘आधुनिक भारत के नोबेल सम्मान प्राप्त अर्थशास्त्री और विचारक हैं। किसी राजनीतिक दल से कभी कोई रिश्ता नहीं रहा। अमेरिका और यूरोप में रहने के अलावा ‘कम्युनिस्ट ’ चोगा भी नहीं पहने हैं।