तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को समय समय पर इंजरी नहीं होती तो वह देश के सबसे घातक गेंदबाज हो सकते थे। उनकी गति और स्विंग को देखते हुए बल्लेबाज उन्हें हमेशा सतर्क होकर खेलते हैं।
उपराज्यपाल अनिल बैजल ने आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यालय के उपयोग में लाए जा रहे डीडीयू मार्ग के बंगला नंबर 206 राउज एवेन्यू का आवंटन रद्द कर दिया है। दिल्ली में होने वाले एमसीडी चुनाव से पहले मिली इस सूचना से ‘आप’ भड़क गई है। पार्टी ने कहा कि उससे ही उपराज्यपाल की इतनी दुश्मनी क्यों है? आम आदमी पार्टी से इतना भेदभाव क्यों है? आप ने ऐसा कौन सा गुनाह कर दिया है कि उसे कुछ लोग दिल्ली के अंदर काम नहीं करने देना चाहते?
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा जोशी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई है। इस बात की अटकलें कई दिनों से चल रही थी। अंततः गुरुवार को जोशी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुई।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने पार्टी छोड़ कर भाजपा का दामन थामने वाली रीता बहुगुणा पर जमकर निशाना साधा है। राज बब्बर ने कहा कि रीता बहुगुणा के परिवार का इतिहास ही पाले बदलने का है। उन्होने यह भी कहा कि भाजपा गद्दारों की फौज जुटा रही है।