Advertisement

Search Result : "इंदौर नगर निगम"

मोदी के एक करोड़ के दान को ईधी फाउंडेशन ने ठुकराया

मोदी के एक करोड़ के दान को ईधी फाउंडेशन ने ठुकराया

पाकिस्तान में भारतीय मूक-बधिर लड़की गीता की एक दशक से ज्यादा समय तक देखभाल करने वाले ईधी फाउंडेशन ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा घोषित एक करोड़ रूपये का दान लेने से मना कर दिया है।
‘बदला’ इंदौर में हार का दौर

‘बदला’ इंदौर में हार का दौर

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जुझारू पारी (86 गेंद पर 92 रन) की बदौलत भारत ने बमुश्किल नौ विकेट पर 247 रन बनाए। लक्ष्य आसान नहीं तो मुश्किल भी नहीं था लेकिन भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका की टीम 225 रन पर ही सिमट गई। इंदौर की जीत के साथ ही भारत की हार के दौर पर विराम लग गया है।
नेहरू के दौर में भ्रष्टाचार

नेहरू के दौर में भ्रष्टाचार

भारत सरकार में इंटेलीजेंस ब्यूरो के पूर्व अधिकारी और विवेकानंद फाउंडेशन के फेलो आरएनपी सिंह को खुफिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में गहरा अनुभव है। उनकी राइट्स एंड रांग्स, बांग्लादेश डिकोडेड और हिंदी में दो पुस्तकें बहुत चर्चित रहीं। नेहरू: ए ट्रबल्ड लीगेसी से उन्होंने कुछ मौलिक सवाल उठाए हैं: क्या हमने कभी नेहरू के बारे में ईमानदारी से मूल्यांकन किया है और इस प्रभाव में क्या हमने देश के समकालीन इतिहास का निष्पक्ष मूल्यांकन किया है? इस पुस्तक में नेहरू के सिद्धांतवाद या अपने हित में दोहरे मानदंड अपनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
बिसाहड़ा के पास गांव में मीट के टुकड़े, इलाके में तनाव

बिसाहड़ा के पास गांव में मीट के टुकड़े, इलाके में तनाव

दिल्‍ली के करीब दादरी के एक गांव में मीट के टुकड़े मिलने से तनाव फैल गया। प्रशासन ने ऐतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। इसी इलाके के बिसाहड़ा गांव में उग्र भीड़ ने गोमांस खाने के संदेह पर अखलाक नामक व्‍यक्ति को पीट-पीट कर मार दिया था।
दिल्‍ली में डेंगू केस 2000 पार, स्‍थानीय निकायों की पोल खुली

दिल्‍ली में डेंगू केस 2000 पार, स्‍थानीय निकायों की पोल खुली

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच, नगर निकायों की भूमिका पर सवाल उठाने लगे हैं। लोगों का मानना है कि मच्छर जनित बीमारी से निपटने में स्‍थानीय नगर निगमों की लचर तैयारियाें की पोल खोल खुल गई है। दिल्ली में डेंगू के कुल मामले 2000 की संख्या को पार कर ग हैं। सितंबर में ही 1200 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।
पिता से पहले गुरु थे कुमार गंधर्व

पिता से पहले गुरु थे कुमार गंधर्व

रिमझिम बारिश और पूना के बेतरतीब ट्रैफिक से गुजर जब मैं वार्जे के अतुल नगर इलाके में पहुंची तो हल्की ठंडक ने थोड़ी सी सिहरन भर दी थी। जब मैं कमरे में पहुंची तो कपूर की भीनी सी खुशबू नथुनों से टकराई और लगा जैसे एक-डेढ़ घंटे की थकान धीरे-धीरे कपूर के साथ उड़ रही है। उस छोटे से कमरे में कला के विविधरूप थे। छोटी मूर्तियां, कुछ रंग और बहुत सारा संगीत। इन सबके बीच सफेद धोती, कमीज और कंधे पर गमछा डाले जो शख्स विनम्रता से आते हैं उनका नाम है, मुकुल शिवपुत्र।
#rahulgandhi-'15 साल आपने भी तो राज किया '

#rahulgandhi-'15 साल आपने भी तो राज किया '

देशभर में किसानों के हालात जानने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अब फुटपाथ पर रेहड़ीफड़ी लगाने वालों की स्थिति का जायजा लेने निकले हैं।
अक्षय के परिजनों ने शिवराज की मदद ठुकराई

अक्षय के परिजनों ने शिवराज की मदद ठुकराई

मध्य प्रदेश के कुख्यात व्यावसायिक परीक्षा मंडल मामले की जांच करने मेघनगर (झाबुआ) गए दिवगंत पत्रकार अक्षय सिंह के परिवार वालों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मदद ठुकरा दी है। मुख्यमंत्री आज अक्षय के घर गए हुए थे। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार से उनकी मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
पहला जत्था धारचुला से मानसरोवर रवाना

पहला जत्था धारचुला से मानसरोवर रवाना

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और विधायक मनोज तिवारी ने धारचुला आधार शिविर से वार्षिक कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज रवाना किया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement