अभिनेत्री और नेता हेमा मालिनी ने पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शूटिंग और विदेश यात्रा की अपनी योजनाओं को स्थगित रखने का फैसला किया है।
प्रशांत किशोर भले ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए अपने दम पर कोई चमत्कार दिखाने में नाकाम साबित हो रहे हों मगर उत्तराखंड में कांग्रेस का उनपर भरोसा कायम है। राज्य के कांग्रेसी मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस की तुलना बुजुर्ग व्यक्ति जबकि प्रशांत किशोर को च्यवनप्राश बताया है।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए आज अपने 100 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में 24 मुसलमानों को टिकट दिया गया है। पार्टी ने अब तक 403 विधानसभा सीटों में से 300 के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा जाति, धर्म, संप्रदाय के नाम पर वोट मांगे जाने को अवैध करार दिया। अब पांच राज्य विधान सभाओं का चुनावी बिगुल बज गया है। उम्मीदवार न सही वर्षों से जाति-धर्म के झंडे-डंडे लेकर चुनावी अखाड़े में शक्ति प्रदर्शन करने वाले आसानी से पीछे नहीं हटने वाले हैं।
उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ सपा में चल रहा घमासान भले ही अभी थमने का नाम नहीं ले रहा हो, लेकिन राज्य की एक और राजनीतिक पार्टी अपना दल में कई महीनों से चले आ रहे विवाद को विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सुलझाने के प्रयास तेज हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपनी मां कृष्णा पटेल के पास सुलह का प्रस्ताव भेजा है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत केंद्र सरकार द्वारा की जा रही अनदेखी को लेकर एक दिवसीय धरने पर बैठे। दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे रावत ने कहा कि यह धरना केंद्र सरकार द्वारा राज्य को ग्रीन बोनस न देने को लेकर है।
सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के दोनों गुटों में साइकिल पर कब्जे को लेकर जारी लड़ाई में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव अपने अनुज शिवपाल सिंह यादव के साथ चुनाव आयोग में अपना पक्ष रखने के लिये आज एक बार फिर दिल्ली रवाना हुए।
देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कीरणभेरी बज गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने चुनावों की घोषणा करते हुए कहा है कि इन राज्यों में तत्काल प्रभाव से चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में जबकि हिंसा प्रभावित मणिपुर में दो चरण में चुनाव कराए जाएंगे। गोवा, पंजाब और उत्तराखंड में एक ही चरण में सभी सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे।
चुनाव आयोग साइकिल चुनाव निशान के विवाद का निपटारा जल्द ही परिपाटी और स्थापित सिद्धातों के आधार पर करेगा। सपा के दोनों धड़ों ने इस चुनाव निशान पर अपना दावा ठोंका है।
समाजवादी पार्टी में एक बार फिर वर्चस्व की जंग छिड़ गई है। इस जंग से कार्यकर्ताओं में निराशा पैदा हो गई है। बीते दो दिनों में मुख्यमंत्री अखिलेेश यादव और प्रदेश सपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव द्वारा जारी जंग का असर यह होने लगा है कि पार्टी में अब बड़ी दरार पड़ती जा रही है।