यूपी के बदायूं में एक सपा नेता के बेटे के खिलाफ दो साथियों के साथ मिलकर दलित किशोरी से सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। मेडिकल जांच में लड़की के साथ रेप होने की पुष्टि हुई है।
सेंट स्टीफेंस कॉलेज में एक शोध छात्रा के यौन उत्पीड़न के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पीड़ित छात्रा ने कॉलेज के प्रिंसिपल वाल्सन थंपू के साथ हुई बातचीत के ऑडियो टेप व एसएमएस जारी करते हुए केस वापस लेने का दबाव डालने का आरोप लगाया है।
राजस्थान में महिलाओं को डायन बताकर प्रताड़ित करने की घटनाओं को रोकने के लिए कानून तो बन गया। लेकिन यह कानून अब तक जमीन पर नहीं उतरा है। पुलिस इस कानून से बेखबर है और औरत पर सितम ढाने वाले बेखौफ।
मिडल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम यानी मर्स का घातक वायरस अब दक्षिण कोरिया से थाईलैंड तक पहुंच गया है। थाइलैंड ने अपने देश में इस बीमारी के पहले मामले की पुष्टि की है। यह जानकारी लोक स्वास्थ्य मंत्री ने दी है। इसके साथ ही पिछले साल अफ्रीका महाद्वीप और फिर अमेरिका और यूरोप में इबोला वायरस से त्रस्त रही दुनिया को अब एक नए खतरे से मुकाबले के लिए कमर कसनी पड़ेगी।
भारत के संभवतः सबसे चर्चित और प्रतिष्ठित वास्तुकार (हालांकि मुझे स्थापति शब्द बेहतर नजर आता है) चार्ल्स कोरिया (1924-2015) का मुंबई में 16 जून को निधन हो गया। यह कला और स्थापत्य की दुनिया के लिए बुरी खबर है। उनका जन्म 1 सितंबर, 1930 के दिन सिकंदराबाद (आंध्र प्रदेश) में हुआ था। चार्ल्स कोरिया के निधन से कुछ ही दिन पहले चंडीगढ़ के प्रसिद्ध रॉक गार्डन’ के रचनाकार नेकचंद (1924-2015) के न रहने की बुरी खबर मिली थी।