उत्तर प्रदेश के बागपत में गुरुवार को यमुना नदी में एक बड़ा हादसा हुआ। नदी में किसानों और मजदूरों से भरी नाव डूबने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। इस दौरान नाव में करीब 60 यात्री सवार थे।
पुणे जिले के इंदापुर में नाव पलटने से चार डॉक्टरों की मौत हो गई है। जिस दौरान यह हादसा हुआ उस समय नाव में 10 डॉक्टर मौजूद थे। स्थानीय नागरिकों और मछुआरों की मदद से अभी तक सिर्फ एक डॉक्टर का शव निकाला जा सका है। अन्य तीन की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।
राजधानी पटना में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ। इसमें 21 लोगों की जान चली गई है। जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित पतंग उत्सव में भाग लेकर लौट रही नाव पटना के एनआईटी घाट पर डूब गई। सिटी एसपी चंदन कुशवाहा ने हादसे की पुष्टि की है।
पटना में गंगा नदी में आज शाम एक देशी नौका के डूबने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। हादसे की वजह नाव में क्षमता से अधिक सवारी होना थी। मिल रही खबरों के मुताबिक नाव में लगभग 40 लोग सवार थे। इनमें काफी संख्या में बच्चे भी थे। कुछ लोगों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॅालेज अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।
नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में जोधपुर की जेल में बंद आसाराम अब भी नहीं सुधर रहे हैं। मीडिया की रिपोर्ट के अनुुसार हाल ही में मेडिकल चेकअप के लिए आसाराम को जोधपुर से दिल्ली के एम्स लाया गया था। जहां आसाराम ने एम्स के नर्स के गालों की तुलना कश्मीरी सेब से कर दी, जिससे वो झेंप गई।
प्रवासियों को ले जा रही एक नौका के मिस्र के तट के करीब भूमध्य सागर में डूबने के तीन दिन बाद बचावकर्मियों ने 162 शव बरामद किए हैं। यह नौका यूरोप की ओर जा रही थी।