Advertisement

Search Result : "उमर अंसारी"

चर्चा: विश्व में शंखनाद, देश में सौतेली | आलोक मेहता

चर्चा: विश्व में शंखनाद, देश में सौतेली | आलोक मेहता

विश्व हिंदी दिवस (10 जनवरी) उत्साह से मन गया। विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज ने हिंदी को प्रतिष्ठित करने के लिए अपने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प के उद्बोधन से समारोह में उपस्थित हिंदी प्रेमियों को प्रसन्न कर दिया। तालियां बजी। विदेश मंत्रालय और केंद्रीय हिंदी संस्थान द्वारा परदेसियों को हिंदी का ज्ञान बांटने और दूतावासों-उच्चायोगों में हिंदी का प्रयोग बढ़ाने के प्रयास का स्वागत ही होना चाहिए। भारत में रहकर केवल पांच महीने में अच्छी हिंदी सीख चुकी रूसी छात्रा सुवमोनिया ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता धारा-प्रवाह सुना कर सबको प्रभावित कर दिया।
समाज में आलोचना व सवाल उठाने के प्रति असहिष्‍णुता: उप राष्ट्रपति

समाज में आलोचना व सवाल उठाने के प्रति असहिष्‍णुता: उप राष्ट्रपति

देश में असहिष्‍णुता पर जारी बहस के बीच उप राष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी ने कहा है कि समाज में आलोचना और सवाल उठाए जाने के प्रति असहिष्‍णुता है जिसकी वजह अवैज्ञानिक पूर्वाग्रहों पर आधारित अतार्किक आस्‍था और मत हैं। उन्‍होंने कहा कि वैज्ञानिक सोच के अभाव में ही अक्‍सर असहमति जाहिर करने वाले व्‍यक्ति के बहिष्‍कार या उसकी हत्‍या कर दिए जाने या फिर किताबों पर प्रतिबंध जैसी घटनाएं सामने आती हैं।
पीडीपी-भाजपा ने किसी भी मतभेद से किया इनकार

पीडीपी-भाजपा ने किसी भी मतभेद से किया इनकार

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर पीडीपी और भाजपा ने दोनों के बीच मतभेदों या नई शर्तों की अटकलों को खारिज कर दिया। दोनों ही दलों के नेताओं ने कहा कि उनके बीच कोई मतभेद नहीं है लेकिन सरकार बनाने मे दोनों कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सईद के निधन के दो दिनों के बाद भी राज्य में नई सरकार का गठन नहीं होने पर सवाल उठाया है।
एयर इंडिया: 90 मिनट से पहले मांसाहारी खाना नहीं

एयर इंडिया: 90 मिनट से पहले मांसाहारी खाना नहीं

घाटे में चल रहा सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया ने अपनी घरेलू उड़ानों में मांसाहारी भोजन नहीं परोसने का फैसला किया है। एक जनवरी से 90 मिनट की दूरी तक की यात्रा के दौरान एयर इंडिया अपनी उड़ानों में इकॉनमी क्लास के यात्रियों को मांसाहार भोजन नहीं देगा। राष्ट्रीय विमान सेवा कंपनी ने अपने दिन और रात्रि भोजन के मेन्यु से चाय और कॉफी दोनों को हटाने का भी फैसला किया है।
सोमवार को तीन विधेयक हो सकते हैं पारित

सोमवार को तीन विधेयक हो सकते हैं पारित

सोमवार को राज्यसभा में तीन विधेयकों को पारित कराने की तैयारी चल रही है। राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में गुड एंड सर्विसेज टैक्स को लेकर कोई सहमति नहीं बनी लेकिन सत्र के तीन दिनों के दौरान छह विधेयकों को पारित कराने पर सहमति बन गई।
जीएसटी विधेयक के लिए नहीं राजी हुए सभी दल

जीएसटी विधेयक के लिए नहीं राजी हुए सभी दल

राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में जीएसटी विधेयक को पारित कराने को लेकर सभी दल राजी नहीं हुए। लेकिन उच्च सदन के सदस्यों ने सत्र के शेष तीन दिन के दौरान छह विधेयकों को पारित कराने का निर्णय किया।
पीडीपी कांग्रेस के साथ गठबंधन कर ले तो हैरानी नहीं: उमर

पीडीपी कांग्रेस के साथ गठबंधन कर ले तो हैरानी नहीं: उमर

विपक्षी नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में अगर पीडीपी भाजपा के साथ अपना गठबंधन तोड़कर कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों के साथ मिलकर सरकार बना लेती है तो भी उन्हें कोई हैरानी नहीं होगी। हालांकि मुफ्ती मोहम्मद सईद की पार्टी ने ऐसी किसी संभावना को खारिज किया है।
उमर अब्‍दुला की सेल्‍फी

उमर अब्‍दुला की सेल्‍फी

जम्मू एवं कश्मीर में बेशक इन दिनों राजनीतिक माहौल ठीक नहीं है, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला इन दिनों अपनी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ सेल्‍फी के जरिये खूब तालमेल बैठा रहे हैं। युवाओं में उनके साथ सेल्‍फी को लेकर खासा क्रेज है।
ज्वालामुखी के गुबार में छोटा राजन ही नहीं हामिद अंसारी, सीबीआई टीम भी अटकी

ज्वालामुखी के गुबार में छोटा राजन ही नहीं हामिद अंसारी, सीबीआई टीम भी अटकी

इंडोनेशिया में हुए ज्वालामुखी विस्फोट में सिर्फ छोटा राजन ही नहीं फंसा हुआ है, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और सीबीआई की टीम के अलावा हजारों भारतीय यात्री बाली हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं।
बीफ मर्डर: कश्‍मीर में विरोध-प्रदर्शन जारी, अनंतनाग में कर्फ्यू

बीफ मर्डर: कश्‍मीर में विरोध-प्रदर्शन जारी, अनंतनाग में कर्फ्यू

गोहत्या की अफवाह पर पेट्रोल बम के हमले में मारे गए जाहिद की मौत के बाद से अनंतनाग में प्रदर्शन और झड़प का सिलसिला जारी है। इसी बीच पुलिस ने आज इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement