आज के समय में जहां बच्चे पढ़ाई के दम पर अपने भविष्य को संवारने में जुटे हुए हैं, वहीं शुक्रवार को एक ऐसी घटना सामने आई जिसने लोगों को चौंका दिया है। पिछले चार सालों से दो भाई-बहनों ने पढ़ाई के खौफ से खुद को कमरे में बंद कर लिया थ्ाा।
बॉलीवुड स्टार फरहान अखतर की अपकमिंग फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल’ का गुरुवार को ट्रेलर लॉन्च हो गया है। इस फिल्म में फरहान एक जेल कैदी के तौर पर नजर आएंगे, जैसा कि ट्रेलर में देखने को मिला है।
भारत की 101 साल की धाविका मन कौर ने उम्र को धता बताकर सोमवार को आकलैंड में विश्व मास्टर्स खेलों में 100 मीटर की फर्राटा दौड़ का स्वर्ण पदक जीता। यह उनके करियर का कुल 17वां स्वर्ण पदक है।
मुम्बई की एक विशेष सीबीआई अदालत ने हर्षद मेहता से जुड़े प्रतिभूति घोटाले में 25 साल बाद एक मामले में चार पूर्व बैंक अधिकारियों को मुजरिम करार दिया और उन्हें तीन-तीन साल की कैद की सजा सुनायी है।
सुप्रीम कोर्ट ने आयु सीमा में राहत देते हुए 25 वर्ष से अधिक उम्र वाले उम्मीदवारों को राष्ट्रीय प्रवेश पात्रता परीक्षा (नीट) 2017 में शामिल होने को आज मंजूरी दे दी। न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अगुवाई वाली पीठ ने परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तारीख पांच अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि आदित्यनाथ योगी भले ही उनसे उम्र में बडे हैं लेकिन काम में बहुत पीछे हैं। सपा मुखिया अखिलेश ने लखनऊ में पार्टी कार्यकारिणी की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, योगी जी (उत्तर प्र्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री) हमसे एक साल बडे हैं। हम कहते हैं कि आप उम्र में भले ही बडे होंगे लेकिन काम में बहुत पीछे हैं।
विराट कोहली के खेल में पूरा आत्मविश्वास झलकता है, केएल राहुल के स्ट्रोक में रमणीयता है लेकिन जब धैर्य की बात करते हैं तो चेतेश्वर पुजारा उसका पर्यायवाची है जिसे उन्होंने 13 साल की उम्र से आत्मसात करना सीखा।