Advertisement

Search Result : "कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी"

एमसीडी हड़ताल: 31 जनवरी तक का वेतन देगी केजरीवाल सरकार

एमसीडी हड़ताल: 31 जनवरी तक का वेतन देगी केजरीवाल सरकार

दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों की 8 दिनों से जारी हड़ताल को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज बंगलुरू में प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर जमकर हमला बोला। केजरीवाल ने एमसीडी को 550 करोड़ रुपये का लोन देने का एलान करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार एमसीडी कर्मियों को 31 जनवरी तक का वेतन देगी। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि हड़ताल की आड़ में भाजपा ने दिल्ली में कूड़ा फैलाया।
आईएसआईएस के खतरे पर मुस्लिम धर्मगुरूओं से मिले राजनाथ

आईएसआईएस के खतरे पर मुस्लिम धर्मगुरूओं से मिले राजनाथ

आईएसआईएस की ओर से भारतीय नौजवानों को कथित तौर पर आकर्षित करने के प्रयासों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज देश के प्रमुख मुस्लिम धर्मगुरूओं से मुलाकात की और आतंकी समूह के मंसूबों को नाकाम करने में उनका सहयोग मांगा।
धारा 377 मामला: पांच जजों की पीठ को सौंपी याचिका

धारा 377 मामला: पांच जजों की पीठ को सौंपी याचिका

भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के तहत स्वेच्छा से दो वयस्कों के बीच समलैंगिक यौन संबंध स्थापित करने को अपराध की श्रेणी में रखने संबंधी शीर्ष अदालत के फैसले पर फिर से गौर करने के लिए दायर सुधारात्मक याचिका को आज उच्चतम न्यायालय ने पांच सदस्यीय संविधान पीठ को सौंप दी।
आठ लड़के और समुद्रतल पर 45 मिनट तक साइकलिंग

आठ लड़के और समुद्रतल पर 45 मिनट तक साइकलिंग

कुरूक्षेत्र के रहने वाले 35 वर्षीय डॉ.नरेंद्र सिंह और पंजाब के रहने वाले दलविंदर सिंह समेत कुल आठ युवाओं ने गोवा के समुद्रतल पर 45 मिनट तक साइकिल चलाकर दुनिया को हैरत में डाल दिया। यहां के ग्रैंडी बीच में समुद्र तल पर इस जोखिम भरे काम को करने का उद्देश्य बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम को बल देना और पंजाब को ड्रग्स मुक्त बनाना था।
ऐसा भी क्या फैशन रणवीर!

ऐसा भी क्या फैशन रणवीर!

रणवीर सिंह की गिनती स्टाइल से रहने वालों में होती है। वह फैशन के लिए नए-नए प्रयोग करने से भी नहीं चूकते हैं। इस बार एक फैशन मैग्जीन के कवर पर उन्होंने प्रयोग की इंतेहा कर दी है।
पाकिस्तानी अदालत में भगत सिंह केस की सुनवाई

पाकिस्तानी अदालत में भगत सिंह केस की सुनवाई

आजादी की लड़ाई के दौरान एक ब्रिटिश अधिकारी की हत्या के दोषी करार दिए गए स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह को निर्दोष साबित करने के लिए पाकिस्तान की एक अदालत बुधवार से इस मामले की सुनवाई करेगी।
यूपी में महागठबंधन! उपचुनाव में रालोद काे जदयू का समर्थन

यूपी में महागठबंधन! उपचुनाव में रालोद काे जदयू का समर्थन

जनता दल (यूनाइटेड) ने आज एेलान किया कि वह उत्तर प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए राष्‍ट्रीय लोकदल (रालोद) उम्मीदवारों का समर्थन करेगा। बिहार में महागठबंधन की सफलता के बाद अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए जदयू अजित सिंह की पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस और अन्य दलों से गठजोड़ की संभावना भी तलाश रही है।
दंगा मामले में आप विधायक महेंद्र यादव को मिली जमानत

दंगा मामले में आप विधायक महेंद्र यादव को मिली जमानत

नयी दिल्ली। प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से दंगा करने और लोक सेवक पर हमला बोलने को लेकर गिरफ्तार किए गए आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र यादव को आज दिल्ली की अदालत ने जमानत प्रदान कर दी।
बजट सत्र की तिथि पर चर्चा के लिए कैबिनेट समिति की बैठक चार फरवरी को

बजट सत्र की तिथि पर चर्चा के लिए कैबिनेट समिति की बैठक चार फरवरी को

गृह मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में संसदीय मामलों पर कैबिनेट समिति की बैठक चार फरवरी को होगी जिसमें संसद के बजट सत्र की तिथियों को अंतिम रूप दिया जायेगा। इस सत्र के दौरान सरकार जीएसटी विधेयक को पारित कराने को उत्सुक है।
आप विधायक महेंद्र यादव गिरफ्तार

आप विधायक महेंद्र यादव गिरफ्तार

नयी दिल्ली। विकासपुरी से आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र यादव को कथित यौन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान दंगा करने और लोक सेवक पर हमला करने सहित विभिन्न आरोपों में आज गिरफ्तार कर लिया गया और एक दिन कह पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। वह दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी के छठे विधायक हैं जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement