समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 30 विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रतिवर्ष भेजने वाले सुपर-30 की सफलता की कहानी जल्द ही एक किताब के रूप में प्रकाशित होकर लोगों के सामने आएगी। भारतीय मूल के डॉक्टर और मनोचिकित्सक डॉ. बीजू मेथ्यू सुपर-30 की सफलता पर करीब 250 पन्नों और छह से सात अध्याय वाली एक किताब लिख रहे हैं, जो कि लगभग दो से तीन माह में बिक्री के लिए बाजार में आ जाएगी। इसे पेन्गुइन बुक्स और रेंडम हाउस द्वारा प्रकाशित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काबुल से लौटते हुए लाहौर उतरकर सबको हैरानी में डाल दिया। उनके अचानक लाहौर पहुंचने और पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ के घर जाने के कदम से हर कोई आश्चर्यचकित है। लेकिन सियासी चर्चाओं पर यकीन करें तो इस मुलाकात का एक स्टील कनेक्शन भी है।
कांग्रेस नेता संसद में किस तरह बिना तैयारी के पहुंच रहे हैं और हंगामा मचा रहे हैं इसका उदाहरण आज लोकसभा में दिखा जब डीडीसीए में कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वित्त मंत्री अरुण जेटली के इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा कर रहे कांग्रेसी नेताओं को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।
एक रिपोर्ट के अनुसार कपास खेती के कम रकबे और उपज में भारी कमी के कारण चालू वर्ष में देश का कपास उत्पादन 11 फीसदी घटकर 335 लाख गांठ रह जाने का अनुमान है।
पेरिस हमले के बाद अमेरिका पर भी आतंकी हमले का भय दिखाकर अब वहां मुस्लिमों पर कड़ी निगरानी की बातें जोर पकड़ने लगी हैं। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की दावेदारी की दौड़ में आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप ने सीधे-सीधे यह कहा है कि यदि वे राष्ट्रपति चुने गए तो देश को आतंकवाद से बचाने के लिए अमेरिका में मुस्लिमों के डेटाबेस की व्यवस्था को निश्चित तौर पर लागू करेंगे।
हरियाणा में भगाणा और मिर्चपुर कांड अभी सुर्खियों से गायब भी नहीं हुए थे कि फरीदाबाद के गांव सोनपेड़ा में आज तड़के चार बजे सवर्ण समुदाय के लोगों ने गांव के दलित समुदाय के एक परिवार को जिंदा जला दिया। चार लोगों के परिवार में ढाई साल और दस महीने के बच्चे की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई जबकि बच्चों की मां की हालत गंभीर बनी हुई है।
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने दादरी घटना को गहरी साजिश करार देते हुए कहा है कि इस मामले में तीन लोगों के नाम सामने आए हैं। समीक्षा के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी भले ही उत्तर प्रदेश सरकार को कुर्बान ही क्यों ना करना पड़ जाए।
भोपाल में शुरू होने वाले 10वें विश्व हिन्दी सम्मेलन शुरुआत से पहले ही जमकर विरोध में साहित्यकारों की जमात हो रही है।। एक दिन पहले केन्द्रीय मंत्री वी.के. सिंह के विवादास्पद बयान ने हंगामा खड़ा कर दिया है।
देश के शीर्ष 100 स्मार्ट शहरों की सूची में सभी केंद्रशासित प्रदेशों की राजधानी सहित मुंबई, लखनऊ, जयपुर, गांधीनगर, भुवनेश्वर, रायपुर और गुवाहाटी भी शामिल हैं। लेकिन इस सूची से पटना, बेंंगलूरू तथा कोलकाता जैसी राजधानियों के नाम गायब हैं।