Advertisement

Search Result : "कल लेंगे शपथ"

असम: सोनोवाल ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, जुटा बीजेपी का कुनबा

असम: सोनोवाल ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, जुटा बीजेपी का कुनबा

असम के गुवाहाटी के खानपारा मैदान में सर्बानंद सोनोवाल ने राष्ट्रगान से शुरू हुए शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के अलावा कई गणमान्य हस्तियां मौजूद थीं।
जयललिता छठी बार बनीं तमिलनाडु की मुख्यमंत्री

जयललिता छठी बार बनीं तमिलनाडु की मुख्यमंत्री

अन्नाद्रमुक प्रमुख जे जयललिता ने सोमवार को छठीं बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्य में 32 साल का इतिहास बदलते हुए जयललिता ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए आज शपथ ली है। उनके शपथ ग्रहण समारोह में द्रमुक ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जबकि राज्य में अब तक विपक्ष के शपथ ग्रहण समारोह से दूर रहने का चलन रहा है।
पश्चिम बंगाल: छठे चरण के 20 फीसदी प्रत्‍याशियों पर मुकदमा

पश्चिम बंगाल: छठे चरण के 20 फीसदी प्रत्‍याशियों पर मुकदमा

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पांच मई को होने वाले छठवें चरण के उम्‍मीदवार भी आपराधिक मामलों में संलिप्‍त हैं। कईयों पर आपराधिक मामला दर्ज है। प्रत्‍याशियों ने अपने शपथ पत्र में इसका बकायदा उल्‍लेख किया है।
शरद यादव की जगह लेंगे नीतीश कुमार

शरद यादव की जगह लेंगे नीतीश कुमार

जनता दल यूनाइटेड के संस्थापक रहे शरद यादव अब पार्टी अध्यक्ष नहीं रहेंगे। लगातार दस साल अध्यक्ष रहे शरद यादव अब पार्टी के संरक्षक के तौर पर जुड़े रहेंगे। जनता दल यूनाइटेड के संविधान के मुताबिक कोई भी व्यक्ति लगातार तीन बार से अधिक अध्यक्ष नहीं रह सकता। इससे पहले पार्टी संविधान में दो बार लगातार अध्यक्ष पद का प्रावधान था लेकिन बाद में संशोधन करके इसे तीन बार कर दिया गया।
महबूबा के मंत्रिमंडल में भाजपा को ज्यादा मंत्री पद

महबूबा के मंत्रिमंडल में भाजपा को ज्यादा मंत्री पद

पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती आज जम्मू-कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं और 22 मंत्रियों के साथ उन्होंने शपथ लिया। राज्य मंत्रिमंडल में उनकी सहयोगी पार्टी भाजपा की हिस्सेदारी बढ़ गई है। काले लिबास में 56 साल की महबूबा ने पद और गोपनीयता की शपथ ऊर्दू में ली। उनके बाद भाजपा के निर्मल सिंह ने शपथ ली। वह एक बार फिर उप मुख्यमंत्री बनेंगे।
सब तय, महबूबा सोमवार को बनेंगी मुख्यमंत्री

सब तय, महबूबा सोमवार को बनेंगी मुख्यमंत्री

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती चार अप्रैल को जम्मू-कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। पीडीपी के नेता अमिताभ मट्टू ने बताया, महबूबा मुफ्ती चार अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के एक सलाहकार के रूप में काम कर चुके मट्टू ने उम्मीद व्यक्त की कि 56 वर्षीय महबूबा क्षेत्र में शांति और समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत करेंगी।
चर्चाः नेताओं की कसमें, वायदे, वफादारी | आलोक मेहता

चर्चाः नेताओं की कसमें, वायदे, वफादारी | आलोक मेहता

जय-जयकार। तालियां। नया अध्याय पाटलिपुत्र के इतिहास का। बिहार विधानसभा की बैठक में सभी सदस्यों ने शराब न पीने की शपथ ली। राज्य सरकार ने एक अप्रैल से शराबबंदी के तहत ग्रामीण इलाकों में देशी और मसालेदार एवं भारत में बनी विदेशी शराब प्रतिबंधित कर दी। वहीं शहरी इलाकों में देशी शराब पर प्रतिबंध के साथ अधिकृत दुकानों पर भारत में बनी विदेशी शराब की बिक्री का प्रावधान किया गया है।
श्री श्री के संस्कृति महोत्सव में हिस्सा नहीं लेंगे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

श्री श्री के संस्कृति महोत्सव में हिस्सा नहीं लेंगे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

यमुना के जल ग्रहण क्षेत्र में आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर के आर्ट आॅफ लिविंग द्वारा शुक्रवार से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय संस्कृति महोत्सव के आयोजन को लेकर पर्यावरण संबंधी चिंताओं के चलते कुछ विवाद उत्पन्न होने के बाद अब राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इसमें हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।
फैसले को पलट भी सकते हैं हम: अरुणाचल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट

फैसले को पलट भी सकते हैं हम: अरुणाचल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट

उच्चतम न्यायालय ने अरूणाचल प्रदेश में कांग्रेस के बागी नेता कलीखो पुल के नेतृत्व में सरकार के अवैध शपथ ग्रहण के खिलाफ पार्टी की एक याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करने से इनकार करते हुए सोमवार को कहा कि यदि राज्यपाल के कार्य असंवैधानिक पाए जाते हैं तो अदालत इस फैसले को पलट सकती है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement