Advertisement

Search Result : "कश्‍मीर बंद"

बीफ मर्डर: कश्‍मीर में विरोध-प्रदर्शन जारी, अनंतनाग में कर्फ्यू

बीफ मर्डर: कश्‍मीर में विरोध-प्रदर्शन जारी, अनंतनाग में कर्फ्यू

गोहत्या की अफवाह पर पेट्रोल बम के हमले में मारे गए जाहिद की मौत के बाद से अनंतनाग में प्रदर्शन और झड़प का सिलसिला जारी है। इसी बीच पुलिस ने आज इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है।
गोहत्‍या की अफवाह: ट्रक हमले में घायल खलासी की मौत, कश्मीर बंद

गोहत्‍या की अफवाह: ट्रक हमले में घायल खलासी की मौत, कश्मीर बंद

जम्‍मू-कश्‍मीर के उधमपुर में गोहत्या की अफवाह के बाद एक ट्रक पर हुए पेट्रोल बम हमले में घायल जाहिद की कल दिल्ली में मौत हो गई। यह खबर पहुंचते ही श्रीनगर में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। कई अलगाववादी संगठनों ने बंद का ऐलान किया है। बंद के मद्देनजर कश्मीर के आठ पुलिस थाना इलाकों में कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध लगाए गए हैं और कई अलगाववादी नेताओं को नजरबंद किया गया है।
जम्मू कश्मीर: मुठभेड़ में मारे गए उग्रवादी बने दो एसपीओ

जम्मू कश्मीर: मुठभेड़ में मारे गए उग्रवादी बने दो एसपीओ

पुलिस बल छोड़ कर उग्रवाद की राह पकड़ने वाले दो विशेष पुलिस अधिकारी यानी एसपीओ आज डोडा जिले में सेना के साथ हुई एक मुठभेड़ में मारे गए।
पंजाब के हिंसाग्रस्त इलाकों में बंद

पंजाब के हिंसाग्रस्त इलाकों में बंद

गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी को लेकर सिख संगठनों की ओर से पंजाब बंद का असर दिखाई दे रहा है। मालवा पट्टी में खासकर इसका व्यापक असर है। बठिंडा, संगरूर, मोगा, कोटकपूरा और फरीदकोट में हिंसा का असर है। बुधवार को हुई हिंसा के बाद से पंजाब सरकार कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती है। हिंसा में दो लोग मारे जा चुके हैं और चार की हालत गंभीर है। लगभग सौ लोग जख्मी हैं। सरकार ने सुरक्षा के खासे इंतेजाम किए हैं। दुकानें बंद हैं और सड़कों पर भी पुलिस के अलावा कोई नजर नहीं आ रहा है।
सिख जत्थेबंदियों ने किया मालवा बंद का एलान

सिख जत्थेबंदियों ने किया मालवा बंद का एलान

पंजाब के जिला मोगा समेत समस्त मालवा पट्टी में शुरू हुई हिंसा में अभी तक सौ लोग जख्मी हो चुके हैं। सिख जत्थेबंदियों ने कल मालवा बंद का आह्वान किया है। कोटकपूरे के गांव बुर्ज जवाहर सिंहवाला से शुरू हुई हिंसा मालवा के तमाम जिलों फैल चुकी है। गौरतलब है कि लगभग डेढ़ महीने पहले इस गांव के लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि गांव से सिखों का पवित्र ग्रंथ चोरी हो गया है। इसपर पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। विवाद बढ़ते- बढ़ते इस हद तक गया कि उसने हिंसा का रूप ले लिया।
बीफ पार्टी देने वाले विधायक को भाजपा विधायकों ने पीटा

बीफ पार्टी देने वाले विधायक को भाजपा विधायकों ने पीटा

कुछ भाजपा विधायकों ने बीफ पार्टी आयोजित करने पर निर्दलीय विधायक शेख अब्दुल राशिद के साथ आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा में मारपीट की। इस मामले पर विपक्ष ने काफी हंगामा किया और सदन का बहिष्कार कर दिया है।
कश्मीर: दो मुठभेड़ों में 4 जवानों और एक आतंकवादी की मौत

कश्मीर: दो मुठभेड़ों में 4 जवानों और एक आतंकवादी की मौत

कश्मीर घाटी में आज कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में एक आतंकवादी और सेना के चार जवान मारे गए।
पाकिस्तान ने फिर तोड़ा संघर्ष विराम, गोलीबारी में दो की मौत

पाकिस्तान ने फिर तोड़ा संघर्ष विराम, गोलीबारी में दो की मौत

पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू जिले के आरएस पुरा और अरनिया सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास नागरिक इलाकों और सेना की चौकियों पर भारी गोलाबारी की है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हो गए। इसके बाद बीएसएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्‍तान की तरफ भी 7 लोगों के मारे जाने की खबर भी मिल रही है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement