Advertisement

Search Result : "कश्‍मीर बंद"

गुजरात बंद में भड़की हिंसा, 9 लोगों की मौत, सेना बुलाई

गुजरात बंद में भड़की हिंसा, 9 लोगों की मौत, सेना बुलाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बावजूद गुजरात बंद के दौरान हिंसा भड़की। पटेल आरक्षण आंदोलन की आग पूरे राज्य में फ़ैल रही है। अभी तक 9 लोगोँ के मारे जाने और सैकड़ों के घायल होने की खबर हे। प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी नेताओं, पुलिस और सरकारी संपत्ति को निशाना बनाया। गृह राज्य मंत्री राजनी पटेल के दफ्तर को उग्र भीड़ ने आग के हवाले कर दिया। हार्दिक पटेल ने मौजूदा स्थिति के लिए पुलिस को जिम्‍मेदार ठहराया है। गुजरात में हालात पर काबू पाने के लिए सेना की मदद ली जा रही है।
नजरबंद हुर्रियत नेता रिहा, लेकिन गिलानी पर पहरा

नजरबंद हुर्रियत नेता रिहा, लेकिन गिलानी पर पहरा

पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार सरताज अजीज के साथ दिल्ली में प्रस्तावित बैठक से पहले कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को नजरबंद कर लिया गया। हालांकि, मीरवाइज उमर फारूक, यासीन मलिक और शब्‍बीर शाह सहित अधिकांश हुर्रियत नेताओं को चंद घंटों के भीतर ही रिहा कर दिया गया है। बताया जाता है कि वरिष्ठ हुर्रियत नेता सैयद अली गिलानी पर पुलिस की निगरानी बरकरार है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अज़ीज़ से हुर्रियत नेताओं मुलाकात रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई।
मिठाई के बजाय पाकिस्तान से गोलीबारी, 6 लोगों की मौत

मिठाई के बजाय पाकिस्तान से गोलीबारी, 6 लोगों की मौत

पाकिस्‍तान 15 अगस्‍त के दिन भी सीमा पर गोलीबारी से बाज नहीं आया। इस मौके पर पाकिस्तानी रेंजरों के साथ मिठाइयों का पारंपरिक आदान-प्रदान भी नहीं हुआ। शनिवार से पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की ओर से कई भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों में जारी गोलीबारी और मोर्टार हमलों में एक महिला और एक सरपंच समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 9 लोग घायल हैं।
जिंदा पकड़ा बीएसएफ पर हमलावर पाकिस्‍तानी आतंकी

जिंदा पकड़ा बीएसएफ पर हमलावर पाकिस्‍तानी आतंकी

उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हमला करने वाले आतंकियों में से एक को बंधक बनाए गए ग्रामीणों की मदद धर दबोचा गया है। इस आतंकवादी का नाम कासिम खान उर्फ उस्मान बताया जा रहा है और यह पाकिस्‍तान का रहने वाला है।
पानी-पानी दक्षिणी बंगाल, रेल-सड़क सब बंद

पानी-पानी दक्षिणी बंगाल, रेल-सड़क सब बंद

पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में भारी वर्षा के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। शनिवार सुबह से यहां पर सड़क से लेकर रेल तक सारी यातायात व्यवस्था ठप है और अधिकांश इलाके बाढ़ की समस्या से ग्रस्त हैं।
गोवा का अकेला कोंकणी अखबार बंद हो जाएगा

गोवा का अकेला कोंकणी अखबार बंद हो जाएगा

अपने प्रकाशन के लगभग 28 साल बाद गोवा का एकमात्र दैनिक कोंकणी समाचार पत्र अगले महीने से बंद हो जाएगा। समाचार पत्र से लागत वसूल नहीं हो पाने के कारण प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है।
'आरकुट' के बाद 'गूगल प्‍लस' को बंद करने की तैयारी!

'आरकुट' के बाद 'गूगल प्‍लस' को बंद करने की तैयारी!

इंटरनेट जगत की दिग्गज कंपनी गूगल अपने सोशल नेटवर्क गूगल प्‍लस को अलविदा कहने की तैयारी कर रही है। चार साल पहले फेसबुक को टक्‍कर देने के लिए यह सोशल नेटवर्किंग सेवा शुरू की गई थी। लेकिन पिछले कई महीनों से कंपनी ने गूगल प्‍लस की उपयोगी फीचर को अलग सेवा के तौर पर डेवलप करना शुरू कर दिया है। कंपनी गूगल प्‍लस को गूगल की सभी गतिविधियों को केंद्र नहीं बनाना चाहती है।
राजद के बिहार बंद से जीवन हुआ अस्त-व्यस्त

राजद के बिहार बंद से जीवन हुआ अस्त-व्यस्त

सोमवार को राजद द्वारा किए गए बिहार बंद के चलते पूरे बिहार में आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। राजधानी पटना में इस बंद का खासा असर देखा गया। दुकानें, शैक्षणिक संस्थानों को जबरन बंद कराए जाने और कई ट्रेनों का परिचालन बाधित कर दिए जाने के कारण पूरे बिहार में आम जीवन प्रभावित रहा। पटना में लालू यादव बंद का नेत़त्व करते हुए पार्टी नेताओं के साथ गिरफ्तार कर लिए गए।
श्रीनगर में दो ग्रेनेड धमाके, टेलीकॉम सेवाओं पर निशाना

श्रीनगर में दो ग्रेनेड धमाके, टेलीकॉम सेवाओं पर निशाना

आज सुबह श्रीनगर में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के दफ्तर और टावर के पास दो ग्रेनेड धमाके हुए। इन हमलों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन टेलीकॉम कंपनियों में दहशत पैदा करने की कोशिश की जा रही है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement