बोको हराम समूह ने नाइजीरिया के पूर्वोत्तर इलाके में हुए दो अलग-अलग हमलों में 22 लड़कियों एवं महिलाओं को अगवा कर लिया। पहली घटना पुलिका गांव में जबकि दूसरी घटना दुम्बा गांव में हुई।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल की अमेरिकी निक्की हेली और सीमा वर्मा समेत अपनी सभी महिला सहयोगियों की प्रशंसा की। ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन अमेरिका को एक ऐसी जगह बनाने के लिए काम करेगा जहां महिलाएं उस तरह से काम कर सकें और उन्नति कर सकें जैसे पहले कभी नहीं हुई हो।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का दावा है कि तीन तलाक मुद्दे के खिलाफ दायर याचिक पर पूरे भारत से करीब 10 लाख मुस्लिम महिलाओं ने दस्तखत किए हैं। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने इसे मुख्य मुद्दा बनाया था और इसे चुनावी घोषणापत्र में शामिल भी किया था। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आनुषंगिक संगठन की तरह मुसलमानों के बीच काम करता है।
भारत ने देश के शहरी इलाकों के कार्यबल में महिलाओं की काफी कम भागीदारी में सुधार की जरूरत बताते कहा कि दुनिया भर में प्रभावी महिला सशक्तिकरण को लेकर अब भी काफी चुनौतियां हैं।
कलम, किताब, चम्मच, प्लेट महिलाओं के लिए हथियार साबित हो सकते हैं। इसके अलावा वे अपनी उंगलियों, मुक्कों और अपने पावों से भी बुरी नजर डालने वाले मजनुओं को ढेर कर सकती हैं।
विराट कोहली ने अपनी मां सरोज कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि दो मजबूत महिलाएं उनकी जिंदगी में हैं। क्रिकेट खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक खास संदेश साझा किया है।
कर्नाटक के कलबुर्गी में एक ऐसे रैकेट का पर्दाफाश हुआ है, जो महिलाओं के गर्भाशय को निकालने का काम करता था। इस काम में चार अस्पतालों के शामिल होने का आरोप है। कलबुर्गी के स्थानीय लोग पिछले दो वर्ष से इस मुद्दे को उठा रहे हैं। लेकिन अभी तक अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है।
अपने बारे में विनय कटियार की टिप्पणी को लेकर प्रहार करते हुए प्रियंका गांधी ने आज कहा कि यह देश की आधी आबादी यानि महिलाओं के बारे में भाजपा की सोच को बेनकाब करता है। कांग्रेस ने महिलाओं का अपमान करने के लिए माफी मांगने की मांग की है।