Advertisement

Search Result : "केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल"

यूपी: गौ तस्करी को लेकर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, एक की मौत

यूपी: गौ तस्करी को लेकर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, एक की मौत

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले में गौ तस्करी के मामले में पुलिस द्वारा कुछ लोगों को गिरफ्तार किए जाने से भड़के भाजपा विधायक और उनके समर्थकों के साथ पुलिस की झड़प हो गई। झड़प ने हिंसक रुप अख्तियार कर लिया जिसमें संदिग्ध परिस्थितियों में एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई।
भारत में 2015 में हुई धर्म प्रेरित हत्याएं : अमेरिका

भारत में 2015 में हुई धर्म प्रेरित हत्याएं : अमेरिका

धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी विदेश विभाग की एक रिपोर्ट में आज कहा गया है कि साल 2015 में भारत में धर्म से प्रेरित हत्याएं, हमले, जबरन धर्म परिवर्तन, दंगे और धार्मिक आस्थाएं बदलने के लिए व्यक्ति के अधिकारों पर पाबंदी लगाने जैसी चीजें देखी गईं।
इरोम शर्मीला को मिली जमानत, खत्म करेंगी 16 साल से जारी भूख हड़ताल

इरोम शर्मीला को मिली जमानत, खत्म करेंगी 16 साल से जारी भूख हड़ताल

मणिपुर से सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (आफ्स्पा) हटाने के लिए पिछले 16 साल से संघर्षरत र्इरोम शर्मिला चानू ने मंगलवार को अपना अनशन तोड़ दिया। इंफाल की अदालत में इरोम द्वारा अनशन तोड़ने की सूचना देने के बाद उन्हें जमानत दे दी।
पंजाब : गौरक्षा दल प्रमुख के खिलाफ मामला दर्ज

पंजाब : गौरक्षा दल प्रमुख के खिलाफ मामला दर्ज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य सरकारों से छद्म गौरक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के आह्वान के एक दिन बाद ही पंजाब पुलिस ने गौरक्षा दल के प्रमुख सतीश कुमार के खिलाफ गौरक्षा के नाम पर कुछ लोगों के साथ कथित रूप से मारपीट करने को लेकर मामला दर्ज कर लिया।
ओलंपिक में धमाका

ओलंपिक में धमाका

रियो ओलंपिक में आज साइकिलिंग ट्रैक की फिनिशिंग लाइन के पास धमाके से हंगामा मच गया। हालांकि बाद में पता चला कि यह एक नियंत्रित धमाका था जिसे खुद ब्राजील की सेना ने अंजाम दिया था।
जनांदोलन बनना चाहिए स्वच्छ भारत मिशन : वेंकैया नायडू

जनांदोलन बनना चाहिए स्वच्छ भारत मिशन : वेंकैया नायडू

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने शनिवार को देशभर के 500 शहरों के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 पेश करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन जनांदोलन बनना चाहिए और इसे केवल एक सरकारी कार्यक्रम के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।
सउदी अरब राजदूत से नकवी ने भारतीय श्रमिकों पर चर्चा की

सउदी अरब राजदूत से नकवी ने भारतीय श्रमिकों पर चर्चा की

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और भारत में सउदी अरब के राजदूत डॉ. साउद मुहम्मद अलसाती ने आज यहां बैठक की और हज यात्रियों की सुविधाओं समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस वर्ष लगभग। लाख 30 हजार हज यात्री सउदी अरब हज यात्रा पर जा रहे हैं।
आरबीआई के पुराने मुखिया ने माना, डूबते कर्जों पर नहीं दिया था ध्यान

आरबीआई के पुराने मुखिया ने माना, डूबते कर्जों पर नहीं दिया था ध्यान

रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर डी. सुब्बाराव ने आज स्वीकार किया कि उनके कार्यकाल के दौरान केंद्रीय बैंक के कुछ कार्यकलापों अथवा निष्क्रियता के कारण फंसे कर्ज की मौजूदा समस्या इतनी बड़ी हुई हो सकती है। उन्होंने माना कि उन्हें उन मुद्दों का समाधान करना चाहिए था।
दलित युवक  ने की आत्महत्या, चौकी छोड़ भागे पुलिसकर्मी

दलित युवक ने की आत्महत्या, चौकी छोड़ भागे पुलिसकर्मी

कानपुर में पुलिस की बर्बर पिटाई से परेशान होकर एक युवक ने आत्महत्या करने के बाद चौकी के दरोगा और सिपाही सभी फरार हो गए। मामले को बढ़ता देख कानपुर के एसएसपी शलभ माथुर ने उस चौकी के 12 सिपाहियों, दो दरोगा और थाने के थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया।
आप विधायक ने केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

आप विधायक ने केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी के विधायक आसिम खान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि वह उनकी दुश्मनी उनके परिवार से निकाल रहे हैं। बुधवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खान ने कहा कि पार्टी में उनके एक शुभचिंतक ने उन्हें बताया कि पार्टी उन्हें सबक सिखाना चाहती है और इसलिए उनके परिवार के लोगों पर भी फर्जी आरोप लगाए जा सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement