Advertisement

Search Result : "खेल पत्रकार"

इस बार आखिरी गेंद पर चौका नहीं लगा सके धोनी

इस बार आखिरी गेंद पर चौका नहीं लगा सके धोनी

वन डे श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम इस प्रदर्शन को पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में नहीं दोहरा सकी और जिम्बाब्वे ने उसे दो रन से हराकर अप्रत्याशित जीत दर्ज की। एल्टन चिगुंबुरा के 26 गेंद में नाबाद 54 रन की मदद से जिम्बाब्वे ने छह विकेट पर 170 रन बनाए। जवाब में भारत छह विकेट पर 168 रन ही बना सका। तेज गेंदबाज नेविले मेडजिवा ने बेहतरीन आखिरी ओवर डालकर मेजबान को तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त दिला दी।
वित्तीय अनुशासन से कोसों दूर क्रिकेट बोर्ड

वित्तीय अनुशासन से कोसों दूर क्रिकेट बोर्ड

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड की कई इकाइयों ने कई वर्षों से बोर्ड को हिसाब-किताब नहीं दिया है। अंग्रेजी अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ में प्रकाशित खबर के अनुसार दिल्ली जिला क्रिकेट संघ ने पिछले तीन साल से भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) में बैलेंस शीट जमा नहीं कराई है।
ऑस्ट्रेलियन ओपन में साइना का डंका, दूसरी बार जीता खिताब

ऑस्ट्रेलियन ओपन में साइना का डंका, दूसरी बार जीता खिताब

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का ओलंपिक से पहले चमत्कारिक प्रदर्शन जारी है। साइना ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन खिताब जीत कर ओलंपिक की अपनी तैयारियों को और मजबूत किया है। सिडनी से मिली खबर के अनुसार साइना ने चीन की सुन यू को हराकर खिताब अपने नाम किया। साइना ने तीन गेम में सुन यू को मात दी।
वरिष्ठ पत्रकार इंदर मल्होत्रा नहीं रहे

वरिष्ठ पत्रकार इंदर मल्होत्रा नहीं रहे

वरिष्ठ पत्रकार इंदर मल्होत्रा का 86 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया। मल्होत्रा कई दिनों से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे।
मैक्सिको में महिला की इज्‍जत से खेल बाद में उसे और 10 परिजनों को मार डाला

मैक्सिको में महिला की इज्‍जत से खेल बाद में उसे और 10 परिजनों को मार डाला

मध्य मैैक्सिको में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जांचकर्ताओं का कहना है कि इन हत्याओं के लिए वह व्यक्ति जिम्मेदार हो सकता है, जिसने इस परिवार की एक महिला से बलात्कार कर उसे गर्भवती बना दिया था। यह घटना सैन जोस एल मिराडोर के एक दूरस्थ गांव में गुरुवार की रात हुई, जिसमें एक दंपति, उनके बच्चे और अन्य रिश्तेदारों पर हमला किया गया।
विकास को अंतिम ओलंपिक क्वालीफायर में मौका

विकास को अंतिम ओलंपिक क्वालीफायर में मौका

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता विकास कृष्ण ने आज छह दौर के एआईबीए प्रो मुक्केबाजी मुकाबले में कीनिया के निकसन अबाका को हराकर अंतिम ओलंपिक क्वालीफिकेशन खेलने का मौका हासिल कर लिया।
केरल में ओलंपियन अंजू बॉबी जार्ज और खेल मंत्री जयराजन में ठनी

केरल में ओलंपियन अंजू बॉबी जार्ज और खेल मंत्री जयराजन में ठनी

ओलंपियन अंजू बाबी जार्ज ने केरल के खेल मंत्री ईपी जयराजन पर कथित रूप से भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। जार्ज ने उन्हें अपमानित करने का भी आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मामले पर जयराजन का समर्थन किया। नई सरकार के गठन के बाद चर्चा में रहे जयराजन ने इन आरोपों से इनकार किया है। इससे पहले जयराजन तब विवादों में घिर गये थे, जब उन्होंने महान चैम्पियन मुक्केबाज मोहम्मद अली को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें केरल का खिलाड़ी करार दे दिया था।
इस पत्रकार ने बताया कैसे मुमकिन हुआ स्वराज

इस पत्रकार ने बताया कैसे मुमकिन हुआ स्वराज

जब हर तरफ सूखे और गर्मी से लोग बेहाल है, तब ऐसे में मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव बघुवार ने पानी बचाने और भूजल सुरक्षित रखने के लिए नई मिसाल कायम की है। हरियाली से भरपूर इस गांव के कुओं और तालाब में इस भीषण गर्मी में भी पर्याप्त पानी है। यह सब संभव हुआ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सिद्धांतों को अपनाकर।
महिला पत्रकारों की कार्यशाला में मोदी की फोटो के साथ सरकारी गुणगान

महिला पत्रकारों की कार्यशाला में मोदी की फोटो के साथ सरकारी गुणगान

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी और वाणिज्य केंद्रीय मंत्री सीतारमन ने देश भर से आई 250 महिला पत्रकारों को गिनाई सरकारी उपलब्धियां
Advertisement
Advertisement
Advertisement