Advertisement

Search Result : "गोली कांड"

कश्मीर: पीडीपी के जिलाध्यक्ष की आतंकियों ने गोली मारकर की हत्या

कश्मीर: पीडीपी के जिलाध्यक्ष की आतंकियों ने गोली मारकर की हत्या

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के रोहमू गांव में सोमवार को आतंकियों ने गोलीबारी कर पीडीपी के जिलाध्यक्ष अब्दुल गनी पर हमला किया। घायल अब्दुल गनी की अस्पताल में मौत हो गई। जिस दौरान यह हमला हुआ उस समय वह श्रीनगर पीडीपी नेताओं से मिलने जा रहे थे। पिछले दो हफ्तों में दक्षिण कश्मीर में किसी पीडीपी नेता पर यह तीसरा हमला है।
पनामा गेट कांड: संयुक्‍त जांच का आदेश, शरीफ की कुर्सी फिलहाल रहेगी बरकरार

पनामा गेट कांड: संयुक्‍त जांच का आदेश, शरीफ की कुर्सी फिलहाल रहेगी बरकरार

पनामा पेपर्स लीक मामले में भ्रष्‍टाचार के आरोपी पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को फिलहाल पीएम पद से नहीं हटाया जाएगा। पाक मीडिया की खबरों के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्ण बहुमत से केस में आगे और जांच की जरूरत बताई है।
नारदा मामले में तृणमूल के 12 नेताओं पर मामला दर्ज, ममता ने राजनीतिक खेल बताया

नारदा मामले में तृणमूल के 12 नेताओं पर मामला दर्ज, ममता ने राजनीतिक खेल बताया

नारदा स्टिंग प्रकरण में कथित आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के 12 नेताओं पर मामला दर्ज किया है जिस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे राजनीतिक खेल बताया है।
अमेरिका में भारतीय युवक की गोली मार कर हत्या

अमेरिका में भारतीय युवक की गोली मार कर हत्या

पंजाब के होशियारपुर के एक युवक विक्रम जारयाल की अमेरिकी शहर वाशिंगटन में गोली मार कर हत्या कर दी गई। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि गोलीबारी की घटना में इस मौत की भारत को एक रिपोर्ट मिली है और वह इस घटना की जांच कर रही एजेंसियों से बातचीत कर रही हैं।
सिनसिनाटी नाइटक्लब में 15 लोगों को गोली मारी, एक की मौत

सिनसिनाटी नाइटक्लब में 15 लोगों को गोली मारी, एक की मौत

भीड़भाड़ वाले नाइटक्लब में कम से कम दो लोगों ने रविवार सुबह गोलीबारी की जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक व्यक्ति जख्मी हो गए।
श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरे की गोली मार कर हत्या की, मछुआरों ने किया प्रदर्शन

श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरे की गोली मार कर हत्या की, मछुआरों ने किया प्रदर्शन

श्रीलंकाई नौसैनिकों द्वारा एक भारतीय मछुआरे को कथित तौर पर मारे जाने को लेकर इस द्वीप के थानगचिमदाम पर सैकड़ों मछुआरों ने आज विरोध प्रदर्शन किया।
अमेरिका में नफरत जारी, फिर भारतीय पर हमला

अमेरिका में नफरत जारी, फिर भारतीय पर हमला

अमेरिका में नकाब पहन कर आए एक व्यक्ति ने 39 वर्षीय एक सिख को उसी के घर के बाहर गोली मारकर घायल कर दिया और चिल्लाते हुए कहने लगा- अपने देश वापस जाओ। कुछ ही दिन पहले कंसास में एक भारतीय इंजीनियर की हत्या के बाद के इस मामले के घृणा अपराध होने का संदेह है। नई दिल्ली में भारतीय अधिकारियों ने इस सिख व्यक्ति की पहचान अमेरिकी नागरिक दीप राय के रूप में की है।
शिशु तस्करी कांड में आया भाजपा सांसद का नाम

शिशु तस्करी कांड में आया भाजपा सांसद का नाम

शिशु तस्करी कांड में मैराथन पूछताछ के बाद सीआइडी ने दार्जिलिंग के शिशु सुरक्षा अधिकारी मृणाल घोष और एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जलपाईगुड़ी की शिशु सुरक्षा अधिकारी की भी गिरफ्तारी हो सकती है। इस मामले में गिरफ्तार पूर्व भाजपा नेत्री जूही चौधरी से पूछताछ में सीआईडी को कई अहम तथ्य हाथ लगे हैं। जूही द्वारा बिमला होम की संचालिका चंदना चक्रवर्ती को एक भाजपा सांसद से मुलाकात कराए जाने का भी पता चला है। भाजपा सांसद का नाम सामने आने के बाद सीआईडी उनसे पूछताछ के लिए नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है।
निर्भया कांड के बाद पहली बार दो नाबालिगों को हत्या के जुर्म में उम्रकैद

निर्भया कांड के बाद पहली बार दो नाबालिगों को हत्या के जुर्म में उम्रकैद

निर्भया कांड के पश्चात किशोर न्याय अधिनियम में किए गए संशोधन के बाद मध्‍यप्रदेश के झाबुआ की एक अदालत ने दो नाबालिगों को हत्या के आरोप में वयस्क की श्रेणी में रखा और उन्हें दोषी ठहराए जाने के बाद उम्रकैद की सजा सुनाई है।
सेना भर्ती पेपर लीक कांड : शिवसेना ने मोदी सरकार को कोसा

सेना भर्ती पेपर लीक कांड : शिवसेना ने मोदी सरकार को कोसा

शिवसेना ने सेना में भर्ती का प्रश्नपत्र लीक होने को लेकर रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर पर आज निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस पूरी घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए जिसने सरकार की छवि खराब की है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement