मुंबई के आदर्श सोसायटी घोटाले में रक्षा मंत्रालय की ओर से नियुक्त एक हाई लेवल कमेटी की जांच में सेना के दो पूर्व सेना प्रमुख समेत कई रिटायर्ड आला अफसरों की संलिप्तता पाई गई है। इन अफसरों पर घोटाले को अंजाम देने व कमीशन लेने जैसे कई गंभीर आरोप लगे हैं।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा एक बार फिर सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ शेयर करने को लेकर मुश्किल में पड़ गए हैं। पात्रा ने एक ट्वीट किया, जिसमें ज़िक्र किया गया है कि एनडीटीवी के आंकड़े बताते हैं कि ‘मेक इन इंडिया' एक फ्लॉप शो है। इसे ट्वीट करते हुए पात्रा ने लिखा- एजेंडा। हालांकि पात्रा ने बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।
भाजपा नेता और महाराष्ट्र की महिला बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे पर एक बार फिर घोटाले का आरोप लगा है। यह आरोप किसी और ने नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी की नेता प्रीति शर्मा मेनन ने लगाया है। आरोपों के घेरे में न सिर्फ पंकजा मुंडे हैं बल्कि महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष रावसाहेब दानवे भी हैं।
24 मई की रात जेवर बुलंदशहर हाईवे पर हुई लूटपाट, हत्या और गैंगरेप के मामले में यूपी पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता के बयान के आधार पर इन चार लोगों से पूछताछ चल रही है। वहीं इस दर्दनाक घटना को विपक्षी पार्टियों ने प्रदेश सरकार के माथे का कलंक बताया है।
सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के कई इलाकों में आतंकवादियों के खिलाफ आज एक बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। करीब 20 गांवों की घेरेबंदी की गई है और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। लेकिन पथराव करने वाली भीड़ उनके प्रयासों में बाधा डाल रही है।