कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने भविष्य निधि जमाओं ईपीएफ पर चालू वित्त वर्ष के लिये ब्याज दर को आज घटाकर 8.65 प्रतिशत कर दिया। ईपीएफ पर चार साल में यह सबसे कम ब्याज दर है।
गुजरात के सूरत में चायवाले से करोड़पति फायनेंसर बने किशोर भजियावाला के पास से 400 करोड़ की बेनामी संपत्ति मिली है। पिछले चार दिनों से इनके घर और ऑफिस से हर रोज लाखों रुपए की संपत्ति बरामद हो रही है।
टीम इंडिया ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीरीज के पांचवें मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड को करारा जवाब दिया। दूसरे दिन के स्कोर 60 रन पर कोई विकेट नहीं से आगे खेलते हुए टीम इंडिया ने दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 391 रन बना लिए। करुण नायर (71) और मुरली विजय (17) नाबाद लौटे। फिलहाल टीम इंडिया इंग्लैंड से 86 रन पीछे है।
टाटा संस और समूह के चेयरमैन पद से हटाये गये सारइस मिस्त्री के बीच जारी बोर्ड रूम वार में अगला सप्ताह काफी अहम हो सकता है। सप्ताह के दौरान टाटा समूह की चार सूचीबद्ध कंपनियों में साइरस मिस्त्री को निदेशक पद से हटाने के प्रस्ताव पर फैसला किया जायेगा।
केंद्र की मोदी सरकार ने दलित छात्रों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप की राशि का काफी समय से भुगतान नहीं किया है। स्कालरशिप का बकाया बढ़कर 8000 करोड़ रुपये हो गया है। केंद्र सरकार दरअसल पोस्ट मैट्रिक के मेधावी छात्रों के लिए दी जाने वाली स्कॉलरशिप पर ध्यान अधिक दे रही है। सरकार ने इसके लिए राज्यों को पूरी राशि भी आवंटित कर दी है।
मणिपुर में चंदेल जिले के दो अलग-अलग इलाकों में आज सड़क खोलने वाली मणिपुर पुलिस के कर्मियों की टीम (आरओपी) पर घात लगा कर किए गए आतंकी हमले में चार जवानों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
नोटबंदी के तुरंत बाद गोल्ड इंपोर्ट के जरिए कालाधन को सफेद करने की खबर आ रही है। स्वर्ण आयात के अनुमान भी इशारा कर रहे हैं कि इस व्यापार से जुड़ी कुछ इकाइयों ने बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर लोगों को अपना कालाधन गोल्ड बार और जूलरी में बदलने में मदद की है।
नोटबंदी के बाद समूचे देश में नोटों पर छापेमारी जारी है। आयकर विभाग की विभिन्न टीमों ने गुरुवार को चेन्नई में 8 स्थानों पर छापेमारी की। जिसमें 90 करोड़ रुपए की नकदी मिली है, इनमें से 70 करोड़ के नए नोट श्ाामिल हैं। इसके अलावा 100 किलो सोना भी बरामद किया गया है। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई के ज्वेलर्स के घर पर यह छापेमारी हुई है।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुराने करेंसी नोट नहीं बदल पाने से क्षुब्ध होकर खुद को आग लगाने वाली एक महिला मजदूर की नयी दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गयी। वह दिहाड़ी मजदूरी करके अपना जीवन यापन करती थी।
आयकर विभाग ने बेंगलूरु में एक फ्लैट से 2000 के नए नोटों की गड्डियां, 500 के पुराने नोटों की गड्डियां और 100 के नोटों की कई गड्डियां बरामद की हैं। घर में पैसा मिला है कि पूरा बेड नोटों की गड्डियों से भर गया। इसके अलावा आयकर विभाग ने 2 करोड़ रुपए के करीब 7 किलो सोने के बिस्किट भी बरामद किए हैं।