Advertisement

Search Result : "चार राज्‍य"

टाटा समूह की चार कंपनियां करेंगी मिस्त्री को हटाने के लिए मतदान

टाटा समूह की चार कंपनियां करेंगी मिस्त्री को हटाने के लिए मतदान

टाटा संस और समूह के चेयरमैन पद से हटाये गये सारइस मिस्त्री के बीच जारी बोर्ड रूम वार में अगला सप्ताह काफी अहम हो सकता है। सप्ताह के दौरान टाटा समूह की चार सूचीबद्ध कंपनियों में साइरस मिस्त्री को निदेशक पद से हटाने के प्रस्ताव पर फैसला किया जायेगा।
दलित छात्रों की स्कॉलरशिप : मोदी सरकार ने 8000 करोड़ का नहीं किया भुगतान

दलित छात्रों की स्कॉलरशिप : मोदी सरकार ने 8000 करोड़ का नहीं किया भुगतान

केंद्र की मोदी सरकार ने दलित छात्रों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप की राशि का काफी समय से भुगतान नहीं किया है। स्‍कालरशिप का बकाया बढ़कर 8000 करोड़ रुपये हो गया है। केंद्र सरकार दरअसल पोस्ट मैट्रिक के मेधावी छात्रों के लिए दी जाने वाली स्कॉलरशिप पर ध्‍यान अधिक दे रही है। सरकार ने इसके लिए राज्यों को पूरी राशि भी आवंटित कर दी है।
मणिपुर में उग्रवादी हमले में चार पुलिसकर्मी मरे

मणिपुर में उग्रवादी हमले में चार पुलिसकर्मी मरे

मणिपुर में चंदेल जिले के दो अलग-अलग इलाकों में आज सड़क खोलने वाली मणिपुर पुलिस के कर्मियों की टीम (आरओपी) पर घात लगा कर किए गए आतंकी हमले में चार जवानों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
चार बच्‍चे 3 दिन से भूखे थे, नोट नहीं बदल पाने से क्षुब्ध महिला ने खुदकुशी की

चार बच्‍चे 3 दिन से भूखे थे, नोट नहीं बदल पाने से क्षुब्ध महिला ने खुदकुशी की

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुराने करेंसी नोट नहीं बदल पाने से क्षुब्ध होकर खुद को आग लगाने वाली एक महिला मजदूर की नयी दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गयी। वह दिहाड़ी मजदूरी करके अपना जीवन यापन करती थी।
'नोटबंदी के बाद आर्थिक गतिविधियां बढ़ने से जीडीपी वृद्धि दर 10 फीसद होगी'

'नोटबंदी के बाद आर्थिक गतिविधियां बढ़ने से जीडीपी वृद्धि दर 10 फीसद होगी'

बड़े नोटों को अमान्य करने के निर्णय को गरीबोन्मुखी और कालाधन के खिलाफ जंग करार देते हुए वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि इस निर्णय से देश में आर्थिक गतिविधियों का दायरा बढ़ेगा और आने वाले समय में जीडीपी वृद्धि दर 2 प्रतिशत बढ़कर 10 प्रतिशत के स्तर तक पहुंचेगी।
चार हजार शिक्षकों की जा सकती हैं नौकरियां

चार हजार शिक्षकों की जा सकती हैं नौकरियां

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा हाल ही नियमों में किए गए संशोधन को स्वीकार कर लिया। इसकी प्रतिक्रिया में अध्यापकों का दावा है कि इससे करीब 4,000 अस्थायी अध्यापकों की नौकरी जा सकती है
जेटली ने विपक्ष पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया, मनमोहन पर किया पलटवार

जेटली ने विपक्ष पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया, मनमोहन पर किया पलटवार

विपक्ष पर नोटबंदी के मुद्दे पर चर्चा से भागने के कारण गढ़ने का आरोप लगाते हुए वित्त मंत्री अरूण जेटली ने इस कदम की आलोचना करने पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर चुटकी ली और कहा कि इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि वह इससे अप्रसन्न हैं क्योंकि अधिकांश कालाधन उनके शासनकाल में ही पैदा हुआ था। नोटबंदी से जीडीपी वृद्धि में 2 प्रतिशत गिरावट आने की सिंह की दलील को सिरे से खारिज करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि बड़े नोटों को अमान्य करने के कदम का मध्यम से दीर्घकालिक तौर पर अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा क्योंकि छाया अर्थव्यवस्था का धन मुख्यधारा में आ जायेगा।
मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नरेश यादव का निधन

मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नरेश यादव का निधन

मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नरेश यादव का लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में मंगलवार को निधन हो गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार 90 वर्षीय यादव लंबेे समय से बीमारी थे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
चीन पहुंचे सेना प्रमुख सुहाग, शीर्ष पीएलए अधिकारियों से करेंगे वार्ता

चीन पहुंचे सेना प्रमुख सुहाग, शीर्ष पीएलए अधिकारियों से करेंगे वार्ता

सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने आज अपनी चार दिवसीय चीन यात्रा शुरू की जिसमें वह भारत-चीन द्विपक्षीय सहयोग और परस्पर विश्वास गहरा करने के उदेश्य से शीर्ष पीएलए नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे एवं महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठान जाएंगे।
प्रदूषण पर रोक के लिए दिल्ली-राज्य साझा तंत्र तैयार करें : एनजीटी

प्रदूषण पर रोक के लिए दिल्ली-राज्य साझा तंत्र तैयार करें : एनजीटी

राष्‍ट्रीय हरित अधिकरण :एनजीटी: ने पराली जलाने पर नियंत्रण के लिए कदम ना उठाने को लेकर मंगलवार को दिल्ली और अन्य पड़ोसी राज्यों को फटकार लगाते हुए वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए उन्हें बुधवार तक उसके निर्देशों के कार्यान्वयन की खातिर पूरे तंत्र की जानकारी देने का निर्देश दिया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement