राज्यसभा के दि्ववार्षिक चुनावों में इस बार जिनका चुना जाना तय है उनमें एक हैं देश के विख्यात कानूनविद राम जेठमलानी जो कि लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के नुमाइंदे के रूप में राज्यसभा में बैठेंगे। अपना यह कार्यकाल पूरा करने पर जेठमलानी की उम्र करीब-करीब 99 वर्ष होगी।
मिस्र के अशांत उत्तरी सिनाई प्रांत में चलाए गए सैन्य अभियानों में पिछले चार दिनों में अब तक 88 आतंकी मारे जा चुके हैं। मिस्र की सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद समीर ने एक बयान में कहा कि ये छापेमारी प्रांत के शेख जवाएद और रफाह शहरों में आतंकियों को निशाना बनाकर की गई थी।
जाने-माने ज्योतिषी पंडित अजय भांबी ने नरेंद्र मोदी सरकार के शपथ ग्रहण के समय की कुंडली के आधार पर भविष्यवाणी की है कि प्रधानमंत्री का बेहतर समय अभी जारी रहेगा और अगले वर्ष में मोदी भारतीय राजनीतिक के क्षितिज पर और चमकते हुए दिखेंगे।
क्रिकेट की इंडियन प्रीमियर लीग का वर्तमान सत्र कुछ खास है। दो पुरानी टीमों चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को विवादों के चलते लीग से हटा दिया गया और दो नई टीमें राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और गुजरात लायंस लीग में शामिल हुईं।
सरकार ने साझा चिकित्सा प्रवेश परीक्षा नीट के दायरे से राज्यों के बोर्ड को को एक अकादमिक वर्ष के लिए दूर रखने वाले अध्यादेश की घोषणा को आज मंजूरी दे दी।
बीते नौ फरवरी को जेएनयू परिसर में हुए एक विवादित कार्यक्रम से जुड़े जिन वीडियो क्लिपिंग को जांच के लिए गांधीनगर की फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था, उनमें से चार वीडियो सही पाए गए हैं।
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के कविनगर थाना क्षेत्र के राजनगर में शनिवार को इंडिया मार्ट कंपनी के ऑफिस में भीषण आग लग गई। आग में झुलसकर कंपनी के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी आज जारी रिपोर्ट में एक बार फिर इस बात पर जोर दिया है कि दिल्ली के साथ-साथ ग्वालियर, इलाहाबाद, पटना और रायपुर के अलावा दूसरे कई भारतीय शहरों की हवा में प्रदूषण की मात्रा खतरनाक स्तर पर पहुंच गयी है और इससे निपटने की तत्काल जरुरत है।
निवेशकों के पैसे न लौटा पाने के कारण दो साल से जेल में बंद सहारा प्रमुख सुब्रत राय को चार हफ्ते की पेरोल मिल गई है। राय को पेरोल मां के निधन के कारण मिली है। पेरोल के दौरान भी सुब्रत राय के साथ सादे कपड़ाें में पुलिस रहेगी।