नेपाल में आए शक्तिशाली भूकंप ने पूरे उत्तर भारत और हिमालय क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है। नेपाल में आज सुबह दोबारा भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहां आई भीषण तबाही में मारने वालों का आंकड़ा 1900 तक पहुच गया है। भारत में 60 से ज्यादा लोग मारे गए है। भूकंप का असर पकिस्तान, चीन और बांग्लादेश तक रहा है। शुरू में में भूकंप की तीव्रता 7.5 आंकी गई थी जिसे बाद में 7.9 बताया गया है।
अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री से मिलने गये मेट्रो रेल के ठेका कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठियां चलाईं। इससे नाराज कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंक दिया। कर्मचारी श्रम कानूनों के पालन करने की मांग कर रहे थे।
गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को कई अहम तथ्यों का पता चला है। सूत्रों के मुताबिक विभिन्न मंत्रालयों के कई अधिकारी सरकारी वाहन की बजाय किराए की टैक्सियों में चलना ज्यादा पसंद करते हैं।