जनमानस को झकझोर देने वाले उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर कांड में दुष्कर्मियों का शिकार हुई 14 साल की पीड़िता ने कहा है कि वह आर्इपीएस अफसर बनना चाहती है। पुलिस के दो काउंसलरों से पीड़िता ने अपने मन की बात कही लेकिन गैंग रेप के बाद उसकी मानसिक अवस्था कैसी है इसकी स्टडी की जा रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति के आगामी चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन पर हमला जारी है। साथी ही ट्रंप ने इस बार सीधे-सीधे मीडिया पर भी हमला बोल दिया है।
कश्मीरी मूल की 17 वर्षीय एक अनिवासी लड़की ने पीएम नरेन्द्र मोदी को खुला पत्र लिखकर उनसे आंदोलनरत कश्मीरियों की बातों को सुनने का आग्रह किया है। लड़की ने कहा कि आंदोलन का रास्ता सिर्फ बातचीत से ही निकलेगा। मीडिया पर बैन से कुछ नहीं होने वाला।
चीनी सेना ने उत्तराखंड के बाराहोटी इलाके में घुसपैठ से पहले सिंथेटिक ऐपर्चर रेडार (एसएआर) से लैस उच्च श्रेणी के विमान का इस्तेमाल कर एक टोही मिशन चलाया था। एसएआर व्यापक क्षेत्र की उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीर उपलब्ध कराता है।
टाइम्स नाउ में मंगलवार को प्रसारित हुए अर्नब गोस्वामी के शो में कश्मीर पर वार्ता में पाकिस्तान को शामिल करने का समर्थन करने को लेकर परिचर्चा की गई। इस शो में संपादक अर्नब गोस्वामी के मीडिया के प्रति नकारात्मक रवैये को लेकर एनडीटीवी की बरखा दत्त ने उन पर हमला बोला है।
चीन ने कई ऑनलाइन समाचार पत्रों का संचालन बंद कर दिया है। इससे पहले अधिकारियों ने स्वतंत्र रिपोर्टिंग और संभवत: संवेदनशील विषयों के बारे में लेख प्रकाशित करने को लेकर उनकी आलोचना की थी।
भारत की ओर से चीन के तीन पत्रकारों के वीजा की अवधि बढ़ाने से इनकार किए जाने पर चीन के एक सरकारी दैनिक अखबार ने सोमवार को चेतावनी दी है कि यदि यह कदम एनएसजी में भारत की सदस्यता हासिल करने की कोशिश में चीन द्वारा उसका साथ न दिए जाने की प्रतिक्रिया है तो इस बात के गंभीर परिणाम होंगे
अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं जब दिल्ली में कन्हैया कुमार के मामले में वकीलों ने अदालत परिसरों में हंगामा मचाया था और मीडिया कर्मी उनके निशाने पर आए थे। अब ऐसा ही कांड केरल से सामने आया है। केरल के विभिन्न शहरों में वकीलों ने अदालत परिसरों में मीडिया कर्मियों पर हमला बोल दिया और उनकी गाड़ियों को निशाना बनाया है।
कश्मीर घाटी में जारी कर्फ्यू के बीच बुधवार को असहज शांति रही, लेकिन घायलों में से और एक व्यक्ति की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हो गई। लगातार छठे दिन बुधवार को भी घाटी में कोई अखबार नहीं आया।