सिक्किम में चीन द्वारा विवादित स्थान पर सड़क बनाने को लेकर भारत और चीन के बीच तीन सप्ताह से गतिरोध बना हुआ है। दोनों देशों के सैनिक विवादित स्थल पर तैनात हैं।
दिल्ली मेट्रो ने अपने उपभोक्ताओं को बेहतर सर्विस देने के लिए नई पहल की शुरुआत की है। यात्रिं तो कार्ड रिचार्ज करने या टोकन खरीदने के लिए लंबी लाइनों में लगने की जहमत नहीं उठानी पड़ेगी। यात्री अपने स्मार्टफोन से ही क्यू आर कोड स्कैन कर भुगतान कर सकेंगे। अभी कुछ गिने चुने स्टेशन पर ही क्यूआर कोड लगाए गए हैं। इस सर्विस को एचडीएफसी बैंक ने लांच किया है लेकिन इसे किसी भी बैंक के एप से इस्तेमाल किया जा सकता है।
रक्षामंत्री अरुण जेटली के उस बयान पर कि भारत 1962 वाला नहीं रहा और 2017 तक काफी बदल चुका है, आज चीन ने भी कहा कि चीन भी 1962 वाला नहीं रहा है। दोनों देशों के बीच सिक्किम सीमा पर गतिरोध बना हुआ है।
सिक्किम के नाथू-ला दर्रे से पास होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा शुक्रवार को रद्द हो गई। कुछ दिन से सिक्किम में भारत-चीन के बीच सीमा विवाद चल रहा है जिसके चलते यह फैसला लिया गया है।
भारत ने चीन के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि भारतीय सैनिकों ने चीन की सीमा का उल्लंघन किया है। साथ ही चीन की धमकी के जवाब में वित्तमंत्री ने कहा कि 2017 का भारत 1962 के भारत से काफी अलग है।
चीन ने कहा है कि जब तक भारत ‘चीनी क्षेत्र’ से अपने सैनिकों वापस नहीं बुला लेता तब तक कोई सार्थक बात नहीं होगी। सैनिकों की वापसी न होने पर सीमा पर मौजूदा तनाव और बढ़ेगा।
चीन अब समुद्र में भी विश्व की महाशक्ति बनना चहाता है। इसके लिए वो बड़े पैमाने पर अपनी नौसेनिक क्षमता को बढ़ा रहा है। अब उसने नई पीढ़ी के 10 हजार टन वजनी विध्वंशक युद्धपोत का निर्माण शुरू किया है। घरेलू डिजाइन पर आधारित यह युद्धपोत शंघाई के जियांगन शिपयार्ड समूह में बनाया जा रहा है।