बर्मिंघम में आईसीसी चैम्पियंस ट्राफी के पहले मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज की है। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 124 रनों से हराया। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टास जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया जिसके बाद रोहित और धवन ने टीम को शानदार शुरुआत दिलायी।
दिल्ली एमसीडी की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। मौजपुर में आम आदमी पार्टी की रेशमा जीतीं है तो पीपलथला में कांग्रेस के मुकेश गोयल ने विजय हासिल की है।
एमसीडी चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी के दिल्ली संगठन में भारी फेरबदल हो सकता है। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विधायकों के साथ संगठन में बदलाव पर बातचीत की है। मंगलवार को दिल्ली के जिला प्रभारी और पदाधिकारियों के साथ केजरीवाल बैठक करेंगे।
भारत ने शुरू में बेहतरीन खेल दिखाकर बढ़त हासिल की लेकिन इसके बावजूद उसे अजलन शाह कप हाकी टूर्नामेंट के लीग मैच में आज मलेशिया के इपोह में आस्ट्रेलिया के हाथों 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।
विधानसभा चुनावों और दिल्ली नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी की हार के बाद केजरीवाल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। ट्विटर पर लिखे एक पत्र में उन्होंने गलती स्वीकार की है।
दिल्ली नगर निगम में मिली करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल के बेहद करीबी माने जाने वाले संजय सिंह सहित आशीष तलवार और दुर्गेश पाठक ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफे दे दिए हैं।
खलनायकी से अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाले विनोद खन्ना अपनी चिर परिचित मुस्कान और रोबीले चेहरे की वजह से नायक की भूमिका में सिने प्रेमियों को ज्यादा अच्छे लगे। उनका जादू कुर्बानी से लेकर अमर अकबर एंथोनी तक खूब चला।
दिल्ली नगर निगम चुनावों में कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि वे आम कार्यकर्ताओं की तरह पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं। दिल्ली के कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको ने भी अपने पद से इस्तीेफा दे दिया है।
दिल्ली नगर निगम चुनावों में भाजपा का परचम लहराया है। दिल्ली के तीनों नगर निगमों में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिल गया है। आप की करारी हार हुई है, जबकि शुरू में दूसरे नंबर पर दिख रही कांग्रेस अंत में तीसरे नंबर पर आई है।