करीब एक माह से जारी चीन और भारत के संबंधों में खटास दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। एक ओर जहां चीन लगातार इस तनाव को बढ़ाने का काम कर रहा है। वहीं, इस बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष ने भी मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
सहारनपुर में जतीय हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। उधर सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि मैनचेस्टर हमले की निंदा करने वाले प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी सहारनुपर हिंसा पर मौन धारण क्यों किए हुए हैं।
टैंकर घोटाला केस में दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने एसीबी ऑफिस पहुंच कर अपने बयान दर्ज कराए । बयान दर्ज कराने के बाद एक बार फिर से उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि वो चुप-चुप क्यों बैठें है जरूर कोई बात है। कपिल ने कहा कि मेरे ऊपर हमला करने वाला शख्स मोहल्ला क्लीनिक का सदस्य है।
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया है। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने अमेरिका में भारतीयों पर हो रहे हमले का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि केंद्र सरकार इस मामले पर चुप क्यों हैं।
राज्यसभा द्वारा वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संविधान संशोधन विधेयक पारित होने के एक दिन बाद भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने गुरुवार को कहा कि वह अर्थशास्त्र के प्रति अपनी अध्ययनशील प्रतिबद्धता तथा पार्टी के प्रति वफादारी के बीच द्वंद्व के कारण वह इस कानून के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी करने से बचेंगे।
देश में आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के बीच पंजाब कांग्रेस ने कहा कि महंगाई पर 2013 में तत्कालीन प्रधानमंत्राी मनमोहन सिंह से इस्तीफा मांगने वाली भारताीय जनता पार्टी अब मसले पर चुप क्यों है। देश में खाने पीने की चीजों के दामोंं में बेतरतीब बढ़ाेतरी हो रही है। ऐसे में भाजपा को इस पर देशवासियों को कुछ तो बताना चाहिए कि आखिर महंगाई क्यों बढ़ रही है।
शिवसेना ने सलमान खान के बलात्कार संबंधी बयान पर उनकी कड़ी आलोचना करते हुए निर्देशकों से अपील की कि वे महिलाओं का सम्मान करते हुए बाॅलीवुड सुपरस्टार का तब तक बहिष्कार करें, जब तक कि वह अपने इस बयान के लिए बेशर्त माफी नहीं मांग लेते हैं। शिवसेना ने कहा कि इस बयान पर पूरा फिल्म जगत भी चुप है, जो उन मामलों पर भी बढ़ चढ़ कर अपने विचार रखता है, जिनसे उसका कोई लेना देना नहीं होता।
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने भी आज देशभर में मुसलमानों समेत कमजोर तबकों पर हो रहे हमलों के खिलाफ दिल्ली और नागपुर में प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि बीते दिनों दादरी के गांव बिसहड़ा में गोमांस खाने और रखने की अफवाह के चलते 50 वर्षीय अखलाक अहमद की गांव के चरमपंथियों ने हत्या कर दी थी जबकि अखलाक का बेटा दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया।