अभिनेता आमिर खान अब अतुल्य भारत के ब्रांड एंबेसडर नहीं होंगे। पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने बताया है कि अतुल्य भारत अभियान के लिए आमिर खान का अनुबंध समाप्त गया है।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बेहतर कामकाज के लिए कुछ और मंत्रियों को हटाने की तैयारी में है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कुछ मंत्रियों के कामकाज का आकलन किया जा रहा है और नए साल की शुरूआत में सरकार कुछ बड़ा फैसला ले सकती है।
भारतीय जनता पार्टी ने अमेरिका की यात्रा को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा है। पार्टी ने आज कहा कि जदयू और राजद उन्हें बिहार चुनाव प्रचार से दूर रखना चाहते थे जिस वजह से हो सकता है कि उन्हें जबरदस्ती छुट्टी पर भेजा गया हो।
अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दौसा जिले में हेमा की मसर्डीज कार के एक अन्य कार से टकराने पर वह घायल हो गई थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
लंबी छुट्टी के बाद वापस लौटे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित किसान रैली में सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।
राहुल गांधी अपनी 56 दिन की छुट्टियों से बुधवार को लौट आए है। उनके इन 56 दिनों के अवकाश का कोई कारण नहीं बताया गया था और इससे पार्टी के उनके नेतृत्व को लेकर भी बहुत से सवाल उठाए गए थे।
सामूहिक बलात्कार की शिकार बुजुर्ग नन को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पीड़िता के साथ यह घटना पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के रानाघाट स्थित एक कॉन्वेंट में हुई थी।
संसद के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के छुट्टी लेने पर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। विपक्ष इसे राहुल का पलायन कह रहा है तो कांग्रेस कह रही है कि वह चिंतन करने के लिए छुट्टी पर गये हैं।
राहुल हमेशा अनमने तरीक़े से राजनीति करते रहे हैं। उन्होंने अब तक की राजनीति में जितने भी मुद्दे उठाये हैं उन्हें कभी मंजिल तक नहीं पहुंचाया। भट्टा पारसौल, कलावती और नियमगिरी के मुद्दे इसकी बानगी मात्र हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनावों में पार्टी का पूरी तरह सफाया होने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कुछ हफ्ते के लिए छुट्टी पर चले गए हैं। राहुल की छुट्टी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।