पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इस मामले पर कानूनी राय लेंगे कि क्या उनके मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू टेलीविजन पर एक मशहूर कॉमेडी शो पर सेलिब्रिटी-जज बने रह सकते हैं या नहीं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को विधानसभाओं के चुनाव में ऐतिहासिक विजय अवश्य मिली है, लेकिन इससे सामान्य जनता की अपेक्षाएं भी बढ़ गई हैं।
गोवा में मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में सरकार बनाने लायक बहुमत का जुगाड़ कर चुकी भारतीय जनता पार्टी ने आज मणिपुर में भी बहुमत का गणित बिठा लिया। राज्य में चार सीटें जीतने वाले नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के चारों विधायकों ने आज मणिपुर में राज्यपाल नजमा हेप्तुल्ला से मुलाकात कर राज्य में सरकार गठन के लिए भारतीय जनता पार्टी को अपने समर्थन का ऐलान किया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा की हार के बाद पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने आज दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। अखिलेश ने उनसे जनता के बीच दोबारा जाकर पार्टी को नए सिरे से मजबूती प्रदान करने को कहा।
भाजपा के फायर ब्रांड कहे जाने वाले तेजतर्रार नेता और गोरक्षपीठ के महंथ योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने विकास के लिए वोट दिया है, वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने का विश्वास जताया।
देश में यूपी समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का दौर लगभग समाप्त हो चुका है। पूरे देश की निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी है। भाजपा-कांग्रेस हो या सपा-बसपा सभी जीतने का दावा कर रहे हैं लेकिन ज्योतिष जगत के अध्येताओं की राय एकदम अलग है।
बीसीसीआई के संचालन के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने कहा कि क्रिकेट बोर्ड में लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करने की प्रक्रिया अगले चार से पांच महीने में पूरी होगी।
मणिपुर विधानसभा चुनाव में नगा संगठनों की नाकेबंदी की वजह से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीद फंस गई है। जबकि इस बार वहां पर मुख्यमंत्री इबोबी सिंह के शासनकाल के दौरान सरकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार और पिछड़ेपन की वजह से भाजपा की संभावना दिख रही थी।
बसपा मुखिया मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जनता से बोनस वोट मांग रहे मोदी का भाजपा को बहुमत मिलने का दावा हवा-हवाई है।
जीतू राय ने फिर से बेहतरीन वापसी का नजारा पेश करते हुए आज नई दिल्ली में आईएसएसएफ विश्व कप निशानेबाजी में पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता जबकि एक अन्य भारतीय अमनप्रीत सिंह रजत पदक हासिल करने में सफल रहे।