जम्मू और कश्मीर के सोपोर में एक बैंक के नजदीक कुछ आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। हमले में चार जवान घायल बताए जा रहे हैं।
जम्मू कश्मीर में सभी प्रतिबंधित सोशल मीडिया साइट्स से प्रतिबंध हटा लिया गया है लेकिन सहारनपुर में विरोध प्रदर्शन रोकने के लिए प्रशासन ने सोशल मीडिया को बैन कर रखा है। लगता है सहारनपुर के हालात जम्मू कश्मीर से भी बदतर हो गए हैं।
कश्मीर में अक्सर पाकिस्तान का झंडा फहराए जाने और भारत विरोधी नारे लगाए जाने की घटनाएं होती रहती हैं। ऐसा ही एक नज़ारा कश्मीर में एक क्रिकेट मैच के दौरान देखने को मिला। जब दक्षिणी कश्मीर क्षेत्र में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का राष्ट्रगान गाया गया।
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का गुरुवार को दिल्ली के एम्स में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मध्य प्रदेश के रहने वाले दवे 60 वर्ष के थे। संघ से जुड़े दवे को पिछले मंत्रिमंडल विस्तार में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट में जगह दी थी।
धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित आज अपना 49 वां जन्म दिन मना रहीं हैं। अपने लाजवाब अभिनय और नृत्य से माधुरी लाखों दिलों में राज करने वाली हस्ती बन गईं। माधुरी दीक्षित की हेयर स्टाइल से खासकर लड़कियां इतनी प्रभावित हुईं थीं कि ‘माधुरी कट’ हेयर स्टाइल ट्रेंड करने लगा था। और तो और किसी ने यहां तक कह दिया था कि हम कश्मीर छोड़ देंगे अगर तुम हमें माधुरी दीक्षित दे दो।
जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में अख्तर बी नाम की 35 साल की महिला की मौत हो गई। गोलीबारी में उसका पति मोहम्मद हनीफ (40) घायल हो गया।
अमेरिका में पाकिस्तान के एक पूर्व दूत का दावा है कि चीन द्वारा 46 अरब डॉलर की लागत से आर्थिक गलियारा पहल के तहत विकसित किए जा रहे पाकिस्तान के रणनीतिक बंदरगाह से न केवल भारत, बल्कि अमेरिका, ईरान और खाड़ी के अन्य देशों को भी दिक्कत होगी।
जम्मू-कश्मीर सरकार ने राज्य के सभी उपायुक्तों को राज्य में दिखने वाले 34 टीवी चैनलों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। इनमें पाकिस्तान और सउदी अरब के चैनल भी शामिल हैं। राज्य सरकार ने इन चैनलों द्वारा हिंसा भड़काने और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ने की आशंका के बाद यह निर्णय किया है।
दक्षिण कश्मीर में बढ़ती बैंक लूट की घटनाओं के बाद राज्य सरकार ने 40 बैंक शाखाओं में नकद लेनदेन पर रोक लगाने का आदेश दे दिया है। शुक्रवार को जारी एडवाइजरी में शोपिया और दक्षिण कश्मीर के इन बैंको में कैश ट्रांजैक्शन रोकने को कहा है।