Advertisement

Search Result : "जाट आरक्षण"

जाट आंदोलनः खट्टर को प्रदर्शनकारियों ने काले  झंडे दिखाए

जाट आंदोलनः खट्टर को प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाए

मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हिंसा पीड़ितों से मिलने पहुंचे तो उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों ने सीएम मुर्दाबाद और वापस जाओ के नारे लगाए। उन्हें काले झंडे भी दिखाए। हालात इतने खराब हो गए की खट्टर को बिना भाषण दिए ही लौटना पड़ा। गौरतलब है कि हरियाणा में आरक्षण की मांग को लेकर बीते 9 दिनों से जाट समुदाय आंदोलन पर हैं।
जाट आंदोलन: हरियाणा में जारी रही हिंसा, मृतकों की संख्या हुई 16

जाट आंदोलन: हरियाणा में जारी रही हिंसा, मृतकों की संख्या हुई 16

हरियाणा में आरक्षण के लिए आंदोलनरत जाटों ने आज भी कई जगहों पर हिंसा की घटनाओं को अंजाम दिया। भीड़ ने ताजा घटनाक्रम में सुरक्षाकर्मियों पर पथराव करने के साथ ही कई सरकारी वाहनों में आग लगा दी। आंदोलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 16 तक पहुंच गई है।
अन्य राज्यों में भी पहुंची जाट आरक्षण की आंच भाजपा नेताओं की बढ़ी चिंता

अन्य राज्यों में भी पहुंची जाट आरक्षण की आंच भाजपा नेताओं की बढ़ी चिंता

हरियाणा में चल रहे जाट आंदोलन की आंच अब उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी पहुंचने लगी है। इससे भाजपा नेताओं की चिंता बढ़ गई है। भाजपा नेताओं को यह डर सताने लगा है कि अगर मामला जल्द नहीं सुलझा तो उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए मुश्किल बढ़ सकती है।
सरकारों को झुकाने के बाद अब शांत हो रहा है हरियाणा

सरकारों को झुकाने के बाद अब शांत हो रहा है हरियाणा

हरियाणा में जाट समुदाय की आरक्षण की मांग की समीक्षा के लिए केंद्रीय मंत्री के अधीन एक समिति गठित करने की भाजपा की घोषणा के बाद आंदोलनकारियों ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में नाकेबंदी हटानी शुरू कर दी है और हिंसाग्रस्त राज्य में जनजीवन आज फिर से सामान्य होता नजर आया। कई दिनों तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहने के बाद कैथल समेत कुछ शहरों में हालात सामान्य हो रहे हैं और अधिकारियों ने अन्य प्रभावित क्षेत्रों में भी स्थिति में आज उल्लेखनीय सुधार आने की उम्मीद व्यक्त की है। अधिकारियों ने कैथल और इसके निकटवर्ती कस्बे कलायत से कल कर्फ्यू हटा लिया।
जाट आंदोलनः दिल्ली-सोनीपन हाईवे जाम, आंदोलन जारी

जाट आंदोलनः दिल्ली-सोनीपन हाईवे जाम, आंदोलन जारी

दिल्ली के नजदीक हरियाणा के सोनीपत जिले में जाट आरक्षण आंदोलन अब भी जारी है। जाट आंदोलनकारी समुदाय मोर्चे पर डटे हुए हैं। रोहतक-पानीपत और दिल्ली- सोनीपत हाइवे जाम है। उपद्रवियों ने शहर में भी कई जगह तोड़ फोड़ और आग जनी की।
बसपा प्रमुख मायावती ने किया जाट आरक्षण का समर्थन

बसपा प्रमुख मायावती ने किया जाट आरक्षण का समर्थन

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने जाट समुदाय की आरक्षण की मांग का समर्थन करते हुए आज कहा कि विरोधी पार्टियों खासकर हरियाणा की भाजपा सरकार को इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करके उसे तत्काल लागू करना चाहिये।
भीड़ से बात नहीं कर सकते, अपनी समिति गठित करें जाट: अनिल विज

भीड़ से बात नहीं कर सकते, अपनी समिति गठित करें जाट: अनिल विज

कोटे की मांग को लेकर जारी जाटों के हिंसक प्रदर्शन पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने आज साफ तौर पर कहा कि भीड़ से बात नहीं की जा सकती और राज्य सरकार के साथ परस्पर संवाद के लिए उन्हें एक समिति गठित करनी चाहिए।
जल संकट: कल बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल

जल संकट: कल बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल

जाट आंदोलन के कारण हरियाणा से जल आपूर्ति में कटौती किए जाने पर दिल्ली सरकार ने कल राजधानी में स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की है। यह घोषणा जल संकट से निपटने के लिए शहर में पानी के नियंत्रित वितरण की नीति के तहत की गई है।
जाट आरक्षण के मसले पर कांग्रेस ने साधा भाजपा पर निशाना

जाट आरक्षण के मसले पर कांग्रेस ने साधा भाजपा पर निशाना

हरियाणा में आरक्षण को लेकर चल रहे हिंसक आंदोलन के लिए कांग्रेस ने भाजपा को जिम्मेवार ठहराया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला ने कहा कि भाजपा-आरएसएस तुच्छ राजनीतिक स्वार्थ के चलते देश को धर्म व क्षेत्रवाद पर बांटने की साजिश रच रहे हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement