हंदवाड़ा में जिस लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ के बाद शुरू हुए झड़प में 6 लोगों की जान चली गई, उसका शनिवार की शाम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया गया।
लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने आईपीएल में अपने 100वें मैच में आज यहां अपनी गुगली का दिलकश नजारा पेश करके चार विकेट लिए जबकि बाद में क्विंटन डिकाक ने दो जीवनदान का फायदा उठाकर अर्धशतक बनाया जिससे दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपने घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला पर किंग्स इलेवन पंजाब को 39 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से हराकर इस टी20 लीग के नौवें टूर्नामेंट में जीत की राह पकड़ी।
समाचार चैनल एबीपी न्यूज और सर्वे एजेंसी नीलसन के चुनाव पूर्व सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि पश्चिम बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही हैं। सर्वे ने बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटों में से ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को 178 सीटें दी हैं जबकि वाम मोर्चा और कांग्रेस के पर्दे के पीछे हुए गठबंधन को 110 तक सीटें मिल सकती हैं।
प्रवचनकर्ता आसाराम बापू पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली लड़की के पिता का आरोप है कि उन्हें उनकी बेटी के मामले में दर्ज मुकदमा वापस लेने अथवा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।
प्रख्यात लेखिका डॉक्टर सुनीता जैन के काव्य संग्रह क्षमा को साल 2015 के प्रतिष्ठित व्यास सम्मान के लिए चुना गया है। उनके इस कविता संग्रह का प्रकाशन साल 2008 में हुआ था।
अखबारों की छोटी सी खबर से आम जनता को पता चला कि 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस होता है। हिंदी के प्रति प्रतिबद्ध सरकार में केवल विदेश मंत्रालय ने एक आयोजन किया।
बिहार विधानसभा चुनाव के अब तक के रुझानों से साफ हो गया है कि शानदार जीत के साथ नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार में सरकार बनाने जा रहे हैं। महागठबंधन को 178 सीटें मिली हैं जबकि भाजपा नीत एनडीए सिर्फ 58 सीटें हासिल कर पाया है। खास बात यह है कि लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल 80 सीटों के साथ बिहार में सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी है जबकि नीतीश की जदयू 71 सीटों पर जीती है। पिछली बार 91 सीटें जीतने वाली भाजपा 53 सीटों पर सिमटकर रह गई है।
लिएंडर पेस को रोहन बोपन्ना के साथ जोड़ी बनाकर खेलते हुए शुक्रवार को यहां पुरुष युगल में राडेक स्टेपनेक और एडम पावलासेक के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा, जिससे चेक गणराज्य ने डेविस कप विश्व ग्रुप प्ले ऑफ में भारत के खिलाफ 2-। की बढ़त हासिल कर ली।